Hot News

Video: जहानाबाद में किन्नरों का बवाल, RPF थाने में घुसकर छुड़ा ले गए अपने साथी, कपड़ा उतार किया हंगामा

Jehanabad News: आरपीएफ की टीम ने पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन में अवैध वसूली करते दो किन्नरों को गिरफ्तार किया था. इसकी समाचार जैसे ही दूसरे किन्नरों को लगी, वे गुस्से से तमतमाते हुए थाने जा पहुंचे और हंगामा करते-करते अपने कपड़े उतार दिए. इसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा. मौके का फायदा उठाते हुए किन्नरों ने गिरफ्तार दोनों साथियों को छुड़ा ले गए. यह नजारा देख आसपास के लोग भी सन्न रह गए. मीडिया से बात करते हुए किन्नर काजल, लाजो और नंदनी ने RPF पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा की हम ट्रेन में खुशी से बस 5-10 रुपये मांग रहे थे, लेकिन RPF ने हमें जबरन पकड़ लिया. किन्नरों ने यह भी दावा किया कि जीआरपी और आरपीएफ हर महीने 10 से 20 हजार रुपये मांगते है.

RPF इंस्पेक्टर बोले- होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले पर आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया की हमें सूचना मिली थी कि ट्रेन में किन्नर अवैध वसूली कर रहे हैं. हमारी टीम मौके पर पहुंची और दो किन्नरों को रंगे हाथों पकड़ लिया. हम उन्हें कोर्ट ले जाने ही वाले थे कि तभी किन्नरों का झुंड आ धमका. उन्होंने आगे बताया की किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया, कपड़े उतारकर अजीब हरकतें करने लगे. हम समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे नहीं माने और अपने दोनों साथियों को जबरन छुड़ाकर ले गए. अब पुलिस हंगामा करने वाले किन्नरों की पहचान कर रही है. जल्द ही सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान की मां को घर से निकाल जड़ दिया ताला, इस बार नहीं है सियासी विवाद, जानें मामला

The post Video: जहानाबाद में किन्नरों का बवाल, RPF थाने में घुसकर छुड़ा ले गए अपने साथी, कपड़ा उतार किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top