Hot News

Video: झारखंड के नीमडीह में दो समुदायों में तनाव, दुकानें फूंकीं, पुलिस पर भी हमला, स्थिति नियंत्रण में

Seraikela Violence: चांडिल (सरायकेला खरसावां), हिमांशु गोप-झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में हथियार के बल पर एक लड़की को उठा लेने पर दो समुदायों में तनाव हो गया है. इससे आक्रोशित लोगों ने दुकानों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद झिमड़ी गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. रात से ही पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. रविवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा है.

सभी आने-जानेवालों से की जा रही पूछताछ

झिमड़ी गांव की दोनों तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा चेकनाका लगाया गया है. जहां सभी आने-जानेवाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और इसकी एंट्री की जा रही है. रोजाना लगनेवाला बाजार रविवार को नहीं लगा. इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. नीमडीह थाने में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया जा रहा है.

कैंप कर रही पुलिस, स्थिति नियंत्रण में

शादीशुदा मोहम्मद तस्लीम गांव की इंटर की छात्रा को हथियार के बल पर उठा ले गया. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. इस दौरान मामला और बिगड़ गया. आक्रोशित भीड़ ने झिमड़ी मार्केट की कई दुकानों में आग लगा दी. स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया गया. इसमें पुलिस की चार गाड़ियां और चार जवान घायल हो गए. दर्जनों युवक भी घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला एसपी और चांडिल एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस कैंप कर रही है. स्थिति नियंत्रण में है.

The post Video: झारखंड के नीमडीह में दो समुदायों में तनाव, दुकानें फूंकीं, पुलिस पर भी हमला, स्थिति नियंत्रण में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top