Hot News

VIDEO: तलाक के पहले युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने धनश्री को मारा ताना? कहा- जो तुम्हारा टाइप…

VIDEO: युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक के लिए कोर्ट ने आज की डेट दी है. इस बीच सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महविश की एक वीडियो सामने आई है, जिसे देखने के बाद फैंस ने धनश्री की चुटकी ले ली है. वायरल हो रहे वीडियो में आरजे महविश यूजर्स से बताती हैं किस तरह के व्यक्ति को डेट करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर आपको किसी मोटे या पतले, लंबे, छोटे, अंग्रेजी बोलने वाले, हिंदी बोलने वाले, जिम टाइप, अमीर, गरीब, सफल या असफल व्यक्ति को डेट करने का मन है तो यह आपकी पसंद है. जो तुम्हारा टाइप है उसे ही डेट करो, लेकिन अपने टाइप से अलग इंसान के साथ रिलेशनशिप में आके उसको काउंटर मत फील कराओ. लगातार अपने पार्टनर को दूसरे लड़के, लड़कियों से कंपेयर मत करो. वो तो ये करता है, ऐसा रहता है, अहंकार देखो. हां तो जाओ उसके साथ. उसके साथ कैफे में जाके आस-पास के अच्छे लड़के या हॉट लड़कियों को चेक आउट करना शर्मनाक है. ये बहुत छोटी सी बात लगती है, लेकिन एक गधे का बच्चा आपका आत्मविश्वास लाइफटाइम के लिए खा जाएगा.’

अब इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘धनश्री को ताना मार रही हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘धनश्री को डायरेक्ट मैसेज दिया है.’ तो वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा, ‘आपको चहल पसंद है, आप चहल को डेट करो.’

नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

The post VIDEO: तलाक के पहले युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने धनश्री को मारा ताना? कहा- जो तुम्हारा टाइप… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top