Hot News

Video: तूफान के कारण आसमान में अटकी अमित शाह की फ्लाइट

Video : कोलकाता शहर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार (27 मार्च) देर रात आए तेज आंधी-तूफान का असर उड़ानों पर भी पड़ा. इसी वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फ्लाइट समय पर नहीं उतर सका. फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर लैंड हुआ.

फ्लाइट देर रात एक बजकर 46 मिनट पर उतरा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से गृह मंत्री को लेकर आ रहे स्पेशल फ्लाइट को रात 11 बजकर 46 मिनट पर उतरना था. हालांकि, ‘काल बैसाखी’ (एक खास तरह का तेज आंधी-तूफान) के प्रभाव से तेज बारिश और बिजली चमकने के कारण फ्लाइट को नदिया और उत्तर 24 परगना जिलों के हवाई क्षेत्र में कुछ समय तक चक्कर लगाना पड़ा. आखिरकार फ्लाइट देर रात एक बजकर 46 मिनट पर उतरा.

यह भी पढ़ें : आसमान में अटकी सांसें! 1 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा ममता बनर्जी का विमान, कोलकाता में कुदरत का कहर

शाह रात करीब दो बजे काफिले के साथ हवाई अड्डे से शहर के एक होटल के लिए रवाना हुए. यहां उनका स्वागत बीजेपी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने किया. एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि शाह रात 10 बजकर 46 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुए थे.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विमान के साथ भी हुआ ऐसा

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अण्डाल से आने वाली उड़ान को भी इसी तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था. गुरुवार (26 मार्च) को आंधी-तूफान के कारण उनका विमान करीब एक घंटे तक कोलकाता हवाईअड्डे पर उतर नहीं सका था. बाद में मौसम में सुधार होने पर ही उतर पाया.

अमित शाह जारी कर सकते हैं रिपोर्ट

शनिवार (28 मार्च) दोपहर में अमित शाह न्यू टाउन के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. इसमें वे बीजपी की तरफ से टीएमसी प्रशासन के खिलाफ आरोपों की एक रिपोर्ट जारी कर सकते हैं.

The post Video: तूफान के कारण आसमान में अटकी अमित शाह की फ्लाइट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top