Video: सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक को पुलिसकर्मी द्वारा लाठी से पीटा जा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है. वीडियो कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. हालांकि, नया विचार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सख्त कार्रवाई की है. मामले में सहायक पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया और दो होमगार्ड जवानों को एक वर्ष तक कार्य से वंचित रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही निजी ड्राइवर के खिलाफ एससी-एसटी धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.
ALSO READ: Bihar Expressway: इस ग्रीनफील्ड फोरलेन से 5 जिलों का सफर बनेगा सुपरफास्ट! जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
ALSO READ: Viral Video: वीडियो कॉल पर ही स्त्री ने परिजन को कराया महाकुंभ में स्नान, मोबाइल को 5 बार लगवाई संगम में डुबकी
The post Video: पुलिसकर्मियों ने बेरहम तरीके से युवक को पीटा, घसीटते हुए वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.
