Hot News

Video: बेटे की मौत के बाद रोते हुए पटना पहुंचे शकील अहमद खान, आवास पर लगा नेताओं का तांता

Shakeel Ahmed khan son Suicide News: कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद के इकलौते बेटे ने आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार MLC आवास पर ही खुदकुशी की. जब यह घटना हुई उस समय शकील अहमद गुजरात में थे. सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में रोते हुए वे पटना पहुंचे. आवास पर पहुंचते ही नेताओं की भीड़ इकट्ठा हो गई. सभी शकील अहमद को सांत्वना देते नजर आए. घटना की जांच के लिए DGP विनय कुमार भी विधायक आवास पहुंचे थे. बता दें कि शकील अहमद के बेटे आयान खान की उम्र 17 वर्ष थी. वह 12वीं का छात्र था.

बता दें कि शकील अहमद खान बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं. उसके साथ ही कदवा विधानसभा से विधायक भी हैं. उनकी छवि अभी तक साफ सुथरे नेता वाली रही है. 2023 में उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान मिल चुका है.

शकील अहमद खान के इकलौते पुत्र आयान खान के असामयिक निधन से कांग्रेस महकमे में शोक की लहर है. आयान की मृत्यु से शकील अहमद खान और उनके परिवार को गहरा आघात लगा है. आयन ने हाल ही में 18 जनवरी को राहुल गांधी से मुलाकात की थी. जब राहुल गांधी पटना दौरे पर थे. उस समय शकील अहमद खान ने अपने पुत्र आयान को मंच पर लाकर राहुल गांधी से मिलवाया था.

Also Read: कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, पटना के MLC आवास में फंदे से लटका मिला शव

The post Video: बेटे की मौत के बाद रोते हुए पटना पहुंचे शकील अहमद खान, आवास पर लगा नेताओं का तांता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top