Hot News

Video: बैटिंग छोड़ कुत्ते के साथ खेलने लगा खिलाड़ी, दिल्ली के प्रैक्टिस मैच में दिखा अनोखा नजारा

Highlights

आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत होने वाली है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के एक प्रैक्टिस मैच का मजेदार वीडियो सामने आया है. दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में तैयारी कर रही है. इसी प्रैक्टिस मैच के बीच मैदान पर अचानक एक कुत्ता आ गया. इस वजह से स्पोर्ट्स को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. इसके बाद दिल्ली के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने कुत्ते को गोद में उठा लिया और वह उसके साथ स्पोर्ट्सने लगे. फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना का पूरा वीडियो पोस्ट किया है.

मैदान में घुसा कुत्ता, पोरेल ने उठाया गोद में

प्रैक्टिस मैच में अभिषेक पोरेल बैटिंग कर रहे थे. दूसरे छोर पर उनके साथ पृथ्वी शॉ खड़े थे. इसी दौरान एक कुत्ता दौड़ते हुए पिच के पास आ पहुंचा. कुत्ते को देखकर अभिषेक पोरेल ने अपनी बैटिंग छोड़ दी. पोरेल ने तुरंत कुत्ते को प्यार से अपनी गोद में उठा लिया. वह उसे उठाकर मैदान से बाहर ले जाने लगे. इस बीच पोरेल कुछ देर तक कुत्ते के साथ मस्ती भी करते दिखे. पोरेल का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद उनके साथी खिलाड़ी ताली बजाने लगे. कुछ देर बाद कुत्ते को सुरक्षित मैदान से बाहर कर दिया गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो को मिल रहा प्यार

दिल्ली कैपिटल्स की मीडिया टीम ने इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस अभिषेक पोरेल के इस बर्ताव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर पहले भी कई बार जानवर आ चुके हैं. फैंस को ऐसे पल बहुत पसंद आते हैं. दिल्ली की टीम इस हल्के-फुल्के पल के बाद अब अपना पूरा ध्यान स्पोर्ट्स पर लगा रही है. टीम की नजरें अब सीधे 31 मार्च को होने वाले पहले मैच पर टिकी हैं.

31 मार्च को लखनऊ में होगा DC का पहला मैच

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को IPL 2026 सीजन का अपना पहला मैच 31 मार्च को स्पोर्ट्सना है. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा. पहले मैच में दिल्ली का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. इस मैच के लिए लखनऊ जाने से पहले दिल्ली के खिलाड़ी अपने घर में ही जमकर पसीना बहा रहे हैं. खुद को टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए टीम आपस में ही प्रैक्टिस मैच स्पोर्ट्स रही है. टीम चाहती है कि वह पहले मैच से ही जीत की लय पकड़ ले.

ये भी पढ़ें-

तू तो एलन डोनाल्ड बन रहा है, वेंकटेश अय्यर की यॉर्कर देख कोहली का रिएक्शन वायरल

रिटायरमेंट से U टर्न, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 2 महीने में वापस लिया संन्यास

कोहली से लेकर भुवनेश्वर तक, IPL में इन खिलाड़ियों ने जीती ऑरेंज-पर्पल कैप, देखें पूरी लिस्ट

The post Video: बैटिंग छोड़ कुत्ते के साथ स्पोर्ट्सने लगा खिलाड़ी, दिल्ली के प्रैक्टिस मैच में दिखा अनोखा नजारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top