Stampede at New Delhi Railway Station Video: नई दिल्ली स्टेशन पर शनिवार देर रात प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 18 लोगों ने जान गंवा दी. बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है. भगदड़ के बाद लोग डरे सहमे नजर आ रहे थे. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस दुखद घटना में बिहार के तीन लोग की भी मौत हो गई. पप्पू गुप्ता नाम के युवक जो बिहार के सारण जिले के रहने वाले हैं उन्होंने बताया कि मैं मां के साथ गांव जा रहा था. अचानक भगदड़ मच गई, मां भगदड़ होने पर गिर गई. हजारों की संख्या में लोग उसके शरीर के ऊपर चढ़कर भागने लगे. इस कारण उसकी मौत हो गई. हमारे साथ बहुत लोग थे. पता नहीं अब कहां गए. मौके पर रेलवे पुलिस नहीं थी.
#WATCH | Delhi | “My mother died in the stampede. We were going to our home…,” says Pappu, a resident of Bihar’s Patna pic.twitter.com/t43PMPIEs5
— ANI (@ANI) February 15, 2025
पूर्णिया के नीरज कुमार राय की गई जान
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र के नीरज कुमार राय की भी इस घटना में मौत हो गई. उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “आज मन बहुत व्यथित है. पूर्णिया निवासी नीरज कुमार राय, जो नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे, आखिरकार हमें छोड़कर चले गए. यह समाचार बेहद पीड़ादायक और दिल को झकझोर देने वाली है. हमने पूरी कोशिश की, इलाज के क्रम में अस्पताल का बिल 17 लाख हो गया था. तब हमने उनके इलाज के लिए तत्काल 7 लाख रुपये की मदद भी की, ताकि किसी भी हाल में उनका जीवन बचाया जा सके, पर होनी को कौन टाल सकता है…!
The post Video: ‘मेरे सामने मां भीड़ में दबकर मर गई…’, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में बिहार के तीन लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

