Hot News

Video: मोहम्मद सिराज ने कैच लेकर भी कर दी गलती, जानेंं कैसे छक्के में बदला विकेट?

Highlights

Mohammed Siraj Catch Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैच में एक अजीब घटना घटी. गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बाउंड्री लाइन पर कैच लपका लेकिन संतुलन खराब होने से गेंद बाउंड्री के बाहर फेंक दी. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस सिराज की आलोचना कर रहे हैं. इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर बनाया.

कैच कैसे बना छक्का

यह घटना राजस्थान की पारी के 17वें ओवर में हुई. उस समय गुजरात के लिए कगिसो रबाडा गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने एक जोरदार शॉट स्पोर्ट्सा जो लंगन की तरफ गया. वहां फील्डिंग कर रहे सिराज ने पीछे गिरते हुए एक बेहतरीन कैच लपका. लेकिन कैच लेने के बाद उनका संतुलन खराब हो गया. खुद को बाउंड्री से बाहर जाने से रोकने के लिए उन्होंने गेंद हवा में उछाली, लेकिन गलती से गेंद मैदान के अंदर जाने के बजाय बाउंड्री के बाहर चली गई.

वीडियो वायरल और फैंस नाराज

मोहम्मद सिराज को अपनी इस भारी गलती का तुरंत एहसास हो गया था. उन्होंने गेंद को वापस लेने के लिए एक लंबी डाइव भी लगाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और वह गेंद छक्के में बदल गई. इस घटना के बाद फैंस इंटरनेट पर सिराज को ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि सिराज ने ज्यादा उत्साह में आकर आसान कैच को छक्के में बदल दिया.

राजस्थान के बल्लेबाजों का कमाल

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की. टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 75 रन की पारी स्पोर्ट्सी. यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 55 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 31 रन बनाए.

गुजरात के गेंदबाजों का हाल

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में कगिसो रबाडा सबसे सफल रहे. उन्होंने 42 रन देकर दो विकेट लिए. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला. सिराज के लिए यह मैच कैच वाली घटना के कारण ही चर्चा में रहा.

ये भी पढ़ें-

GT के इस गेंदबाज ने चौंकाया, IPL 2026 में फेंकी सबसे तेज गेंद, स्पीड देखकर सब हैरान

IPL 2026: डेनियल विटोरी ने बताया SRH के लिए क्यों जरूरी हैं नीतीश कुमार रेड्डी

8.4 करोड़ रुपये से 95 लाख तक, 3 साल में समीर रिजवी की जिंदगी में आए कई उतार-चढ़ाव

The post Video: मोहम्मद सिराज ने कैच लेकर भी कर दी गलती, जानेंं कैसे छक्के में बदला विकेट? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top