Hot News

Video: यूपी में ड्रोन गिरा, मिसाइल समझकर घबरा गए लोग

Drone Crashes in UP : उत्तर प्रदेश के सैफई के एक गांव में शनिवार (4 अप्रैल) को एक प्राइवेट कंपनी का टेस्ट किया जा रहा ड्रोन खेत में गिर गया. इससे लोगों में डर फैल गया, क्योंकि उस समय पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध की समाचारें चल रही थीं. इससे लोगों को लगा कहीं कोई मिसाइल तो नहीं गिर गई. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी टेस्टिंग से पहले लोगों को जानकारी देनी चाहिए थी. उन्होंने X पर लिखा कि लोगों को लगा ये कहीं युद्ध क्षेत्र से भटकी कोई मिसाइल गिर गई है. इसके साथ ड्रोन का वीडियो भी उन्होंने शेयर किया.

अखिलेश ने कहा कि जब ये पक्का नहीं था कि ड्रोन ठीक से उड़ेगा या नहीं, तो उसे आबादी वाले इलाके में उड़ाने का जोखिम क्यों लिया गया. उन्होंने कहा कि अगर ये खेत की जगह किसी बस्ती में गिरता, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था. अखिलेश ने जांच की मांग की और कहा कि प्रशासन किसान के खेत को हुए नुकसान और मानसिक परेशानी का आकलन करे, फिर उसे उचित मुआवजा दिया जाए.

भाजपा प्रशासन में कोई भी टेस्ट सही से क्यों नहीं हो पाता : अखिलेश यादव

आगे अखिलेश ने लिखा कि भाजपा प्रशासन में कोई भी टेस्ट सही से क्यों नहीं हो पाता. उन्होंने तंज कसा कि सैफई के लोग कह रहे हैं, जब ड्रोन ही नहीं उड़ा पा रहे, तो वहां की हवाई पट्टी से जहाज कैसे उड़ेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने रनवे को बिना रखरखाव के छोड़ दिया है.

एक प्राइवेट कंपनी का प्रोटोटाइप ड्रोन गिर गया

बाद में इटावा पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सैफई इलाके के नंदपुर गांव में ट्रायल के दौरान एक प्राइवेट कंपनी का प्रोटोटाइप ड्रोन गिर गया था. सुरक्षा के लिहाज से उसके हिस्सों को सेफ कर लिया गया है. किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है.

The post Video: यूपी में ड्रोन गिरा, मिसाइल समझकर घबरा गए लोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top