Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव की बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाना चाहते हैं. इससे पहले उनको इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ब्लड शुगर बढ़ने के कारण परेशानी बढ़ी
परिवार के सदस्यों का कहना है कि लालू यादव का ब्लड शुगर बढ़ने के कारण उनकी परेशानी बढ़ी है. सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई है. घर पर ही डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन आज जब उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें उपचार के लिए पटना से दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरु हो गई है.
(समाचार अपडेट हो रही है)
The post Video: लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, पटना के इस अस्पताल में कराया गया भर्ती appeared first on Naya Vichar.