Hot News

Video : वकील का महिला को ‘किस’ करते वीडियो हुआ वायरल, ऑन कैमरे में कैद हो गया पूरा नजारा

Video : Video : एक वीडियो सामने आया है, जो कथित रूप से दिल्ली हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई का बताया जा रहा है. यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सामान्य कोर्टरूम चर्चा या न्यायिक टिप्पणियों के बजाय, इस क्लिप में एक वकील ऑनलाइन सेशन शुरू होने से ठीक पहले अनुचित व्यक्तिगत व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहा है. यह घटना कथित तौर पर मंगलवार को घटी. लोग जज के आने का इंतजार कर रहे थे. देखें वीडियो.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वकील अपने कमरे में कोर्ट के यूनिफॉर्म में बैठे हैं. कैमरा कुछ दूरी पर है. केवल उनका चेहरा ही नजर आ रहा है. एक स्त्री साड़ी में उनके सामने खड़ी दिखाई दे रही है. वकील फिर उसका हाथ खींचते हैं और उसे अपनी ओर लाते हैं. स्त्री हिचकिचाती नजर आती है और विरोध करती प्रतीत होती है, लेकिन वकील साहब रुकते नहीं. स्त्री को किस कर लेते हैं. इसके बाद स्त्री पीछे हट जाती है.

सोशल मीडिया यूजर दे रहे हैं रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. यूजर इसे दिल्ली हाई कोर्ट का बता रहे हैं और वकील की आलोचना कर रहे हैं. आपको बता दें कि जून में भी गुजरात हाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के दौरान एक व्यक्ति के शौचालय में बैठे हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी.

गुजरात हाई कोर्ट ने उस व्यक्ति को 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और 15 दिन की सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने यह कार्रवाई उसकी अनुशासनहीनता और शिष्टाचार का उल्लंघन करने के कारण की, ताकि न्यायपालिका में मर्यादा बनाए रखी जा सके.

The post Video : वकील का स्त्री को ‘किस’ करते वीडियो हुआ वायरल, ऑन कैमरे में कैद हो गया पूरा नजारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top