Video : महाराष्ट्र के नागपुर में विजयादशमी 2025 के अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शस्त्र पूजा की. आरएसएस 100 साल पूरे कर रहा है. इस पूजा का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद नागपुर में संघ के 100 साल पूरे होने पर आयोजित विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. नागपुर के रेशमबाग में इस कार्यक्रम में 21 हजार स्वयंसेवक शामिल होने की बात कही जा रही है. संघ ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर पूरे साल चलने वाले शताब्दी समारोह की रूपरेखा बनाई है, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर यानी विजयादशमी से हो रही है. देखें शस्त्र पूजा का वीडियो.
#WATCH | Maharashtra | RSS Chief Mohan Bhagwat, Former President Ram Nath Kovind perform Shashtra Puja on the occasion of #Vijayadashami2025, in Nagpur, Maharashtra
RSS is celebrating the completion of 100 years of the organisation. pic.twitter.com/ifIprqZ10r
— ANI (@ANI) October 2, 2025
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा,’आज से 100 साल पहले विजयादशमी के दिन ही समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी. लंबे कालखंड के दौरान असंख्य स्वयंसेवकों ने इस संकल्प को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. इसे लेकर मैंने अपने विचारों को शब्दों में ढालने का प्रयास किया है.‘
यह भी पढ़ें : 100 Years of RSS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की यात्रा कैसे बनी सुगम
The post Video : विजयादशमी पर मोहन भागवत ने ऐसे की शस्त्र पूजा, सामने आया वीडियो appeared first on Naya Vichar.

