VIDEO: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में 30 मार्च को दस्तक दे चुकी है. इस बीच अपनी बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर फाइनली पुष्पा 2 एक्ट्रेस अपने रियल लाइफ ‘सिकंदर’ के साथ डेट पर निकलीं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवराकोंडा के साथ एक ही रेस्टॉरेंट के बाहर स्पॉट हुईं. हालांकि, दोनों ने एक साथ एंट्री नहीं ली थी. इस वीडियो में दोनों ब्लैक मास्क में नजर आ रहे हैं.
अब यह वीडियो सामने आने के बाद जमकर यूजर्स की प्रतिक्रिया बटोर रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘प्यारे कपल’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कब शादी करेंगे ये दोनों?’ ऐसे ही अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो पर प्यार लुटाया है.
यह भी पढ़े: VIDEO: ‘अल्लाह की लानत है…’, उर्फी जावेद ने एयरपोर्ट पर छुपाया मुंह, वायरल हुआ वीडियो तो बिदके फैंस
The post VIDEO: सलमान-अल्लू अर्जुन नहीं, मुंह छिपाते डेट पर अपने रियल लाइफ ‘सिकंदर’ के साथ निकलीं रश्मिका मंदाना appeared first on Naya Vichar.