Hot News

Video: सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा

Sara Ali Khan in Deoghar| देवघर, संजीव कुमार मिश्र : सैफ अली खान की बेटी और मशहूर बॉलीबुड अभिनेत्री सारा अली खान बसंत पंचमी से पहले रविवार को बाबा बैद्यनाथ के मंदिर पहुंचीं. अभिनेत्री को सुरक्षा घेरे में बाबा मंदिर के मंझलाखंड में ले जाया गया. उनके साथ से डीसी विशाल सागर भी मौजूद थे. मंझलाखंड में सारा अली खान को मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने विधिवत संकल्प कराया. उसके बाद उनको बाबा के गर्भगृह में ले जाकर बाबा भोलेनाथ का पूजन कराया गया. बसंत पंचमी की वजह से मंदिर में काफी भीड़ थी, लेकिन अभिनेत्री के लिए गर्भगृह को खाली कराया गया. उसके बाद उनको अंदर प्रवेश कराकर पूजा कराया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि सारा अली खान ने उनसे कहा कि बाबा भोलेनाथ के प्रति उनकी असीम आस्था है. इसलिए वह बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के लिए देवघर आयीं हैं.

इसे भी पढ़ें

Indian Railways News: रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, 2 ट्रेनों को कर दिया गया रद्द

झारखंड में अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम पारा चढ़ा, रांची में उच्चतम पारा 30 डिग्री के पार

भाजपा नेता की हत्या की योजना बना रहे अमन साहू और राहुल सिंह गैंग के 5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम को दी 412 करोड़ की 246 योजनाओं की सौगात, बोले- हमें आदिवासी होने पर गर्व

The post Video: सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top