Hot News

Video : हिंदू हत्या बंद करो, बांग्लादेश उच्चायोग के पास हिंदू संगठन का प्रदर्शन

Video : विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश उच्चायोग के पास प्रदर्शन किया. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या के मामले में कड़ा विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि सैकड़ों लोग उच्चायोग के पास पहुंचे हैं. उनके हाथों में पोस्ट है. ये लोग नारे लगाते नजर आ रहे हैं–हिंदू हत्या बंद करो….युनूस प्रशासन होश में आओ. आप भी देखें ये वीडियो.

अमेरिकी सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की हत्या की निंदा की

इस बीच अमेरिका के सांसदों ने बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की भीड़ द्वारा की गई हत्या की कड़ी निंदा की है. उन्होंने बांग्लादेश प्रशासन से धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग की. अमेरिकी कांग्रेस सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की गई हत्या को बेहद दुखद और निंदनीय बताया. इलिनॉय से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद कृष्णमूर्ति ने कहा कि बढ़ती अशांति और अस्थिरता चिंताजनक है. उन्होंने बांग्लादेशी अधिकारियों से दोषियों पर सख्त कार्रवाई, जवाबदेही तय करने और अल्पसंख्यकों की रक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें : यूनुस को अपनों से मिला अल्टीमेटम, कातिलों को जल्द ढूंढो, वरना प्रशासन गिरा देंगे  

न्यूयॉर्क विधानसभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा से वह ‘बेहद परेशान हैं, जिसका सबसे हालिया उदाहरण दास की निर्मम हत्या है. उन्होंने कहा कि भीड़ ने उन्हें पीटा, आग लगा दी और उनके शव को राजमार्ग पर छोड़ दिया. राजकुमार ने कहा कि यह घटना बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ धार्मिक उत्पीड़न और टारगेट करके हिंसा की चिंताजनक प्रवृत्ति का हिस्सा है.

The post Video : हिंदू हत्या बंद करो, बांग्लादेश उच्चायोग के पास हिंदू संगठन का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top