Hot News

Vidur Niti: अगर चाहते हैं अपना भला, तो तुरंत छोड़ें इन लोगों की संगति को

Vidur Niti: प्राचीन हिंदुस्तान में कई विद्वान हुए हैं जिनकी बातें आज के समय में भी हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं. महात्मा विदुर  बुद्धिमान और कुशल नेतृत्वज्ञ थे. उनकी नीतियों को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. विदुर नीति आज के समय में भी प्रासंगिक है. विदुर नीति जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बात करती है और लोगों को सही दिशा दिखाने का भी काम करती है. किसी भी इंसान की संगति उसे बिगाड़ सकती है या बना सकती है. विदुर नीति में भी संगति के बारे में कुछ बातें हैं. महात्मा विदुर के अनुसार इन लोगों की संगति में नहीं रहना चाहिए. इन लोगों के साथ रहने से आपको नुकसान हो सकता है. तो जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

लालची लोग

विदुर नीति के अनुसार लालची लोगों की संगति से दूर रहना चाहिए. लालची लोग लोभ के चक्कर में गलत काम करने से भी पीछे नहीं रहते. इस तरह के लोगों का साथ आप के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है. लोभ में आकर ऐसे लोग आपके साथ भी बुरा कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: इन 3 लोगों को भूलकर भी न बताएं अपने गहरे राज, नहीं तो जिंदगी भर रहेंगे परेशान

आलसी लोग

जो लोग मेहनत नहीं करते हैं ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें. महात्मा विदुर के अनुसार आलसी लोग खुद तो काम नहीं करते और इनकी संगत में रहने से सामने वाले पर भी इस बात का प्रभाव पड़ता है. 

नशा का सेवन करने वाले लोग

नशा इंसान के जीवन को बर्बाद कर देता है. विदुर नीति के अनुसार नशा करने वाले लोगों की संगति में नहीं रहना चाहिए. नशे की लत इंसान के पूरे घर को बर्बाद कर देती है. ऐसे लोग पैसे को नशे में लुटा देते हैं.

स्वार्थी लोग

विदुर नीति में बताया गया है कि स्वार्थी व्यक्ति से हमेशा दूर रहना चाहिए. स्वार्थ से भरा व्यक्ति हमेशा अपने हित को आगे रखता है. इस तरह के व्यक्ति का साथ आपको नुकसान पहुंचा सकता है. स्वार्थी व्यक्ति सामने वाले की कमजोरी का फायदा उठाने से भी पीछे नहीं हटता. 

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: इस स्थिति में पत्नी को न दें अपनी मेहनत की कमाई, वरना फायदे के बजाय होगा नुकसान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Vidur Niti: अगर चाहते हैं अपना भला, तो तुरंत छोड़ें इन लोगों की संगति को appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top