Hot News

Vidur Niti: सफलता हासिल करना है, तो इन आदतों का करें त्याग

Vidur Niti: महात्मा विदुर को एक ज्ञानी के तौर पर आज भी याद किया जाता है. विदुर नीति में व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई बातों का जिक्र मिलता है. ये नीति नेतृत्व, सामाजिक, धर्म और व्यक्तिगत विषयों के ऊपर प्रकाश डालती है. जीवन में वही व्यक्ति सफल हुआ है जिसने गलत आदतों को छोड़ा है और अच्छे गुणों को अपनाया है. महात्मा विदुर ने सफलता और उन्नति पाने के लिए कुछ आदतों को त्याग करने की सलाह दी है. 

अत्यधिक नींद का त्याग 

अगर आप जीवन में ऐश्वर्य चाहते हैं तो अधिक नींद का त्याग कर देना चाहिए. नींद शरीर को सेहतमंद रखने के लिए बेहद जरूरी है मगर जरूरत से ज्यादा सोना ऊर्जा को कम करता है और बहुमूल्य समय को भी नष्ट करता है. 

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: मुसीबतों को टालना है, तो विदुर नीति की इन बातों को याद रखें

आलस और उदासीनता की स्थिति 

विदुर नीति के अनुसार, जीवन में अगर उन्नति करना चाहते हैं तो आलस को छोड़ने में ही भलाई है. अपने मन को एकाग्र कर के सिर्फ लक्ष्य के ऊपर ही ध्यान रखें. 

डर का त्याग करें

किसी भी चीज को लेकर अपने मन में डर को बिल्कुल भी नहीं रखें. डर आत्मविश्वास को कम करता है और सफलता के रास्ते में बाधा बनता है. आप जब तक अपने डर का सामना नहीं करते हैं तब तक आप जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते हैं. 

गुस्सा को छोड़ना

गुस्सा सोचने समझने की शक्ति को खत्म कर देता है. गुस्से में व्यक्ति गलत फैसले लेता है और ये रिश्तों को भी खराब कर देता है. विदुर नीति के मुताबिक अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो गुस्से पर काबू रखें. 

काम को टालने की आदत

कल पर काम को टालने की आदत लाइफ में कभी भी आपको आगे बढ़ने नहीं देगी. असफलता से दूर रहने के लिए आप काम को तुरंत ही पूरा करें. 

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: जीवन में मुसीबत का कारण बनते हैं ऐसे लोग, दूर रहना ही है सही

The post Vidur Niti: सफलता हासिल करना है, तो इन आदतों का करें त्याग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top