Hot News

Vidur Niti: हर समय दुखी क्यों रहते हैं लोग? आदतें जो बनती हैं जीवन में दुख का कारण

Vidur Niti: जीवन में आगे बढ़ने के लिए नकारात्मकता को छोड़कर सकारात्मक विचारों को साथ लेकर चलना चाहिए. आप कई महान लोगों के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा ले सकते हैं. इस तरह के विचार आपको लाइफ में आगे बढ़ने में मदद करते हैं. महात्मा विदुर महाहिंदुस्तान के अहम पात्रों में से एक हैं और उनकी तेज बुद्धि के कारण आज भी लोग उन्हें याद करते हैं.  महात्मा विदुर के द्वारा बताई गई नीतियों को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. महात्मा विदुर ने ऐसे लोगों के बारे में बताया है जो हमेशा दुखी रहते हैं. 

ईर्ष्या करना 

विदुर नीति के मुताबिक जो व्यक्ति दूसरों की तरक्की देखकर ईर्ष्या करता है उसके जीवन में दुख हमेशा बना रहता है. इस तरह की भावना लोगों में आत्मविश्वास को कम कर देती है. ईर्ष्या करने वाला व्यक्ति सामने वाले व्यक्ति के अंदर भी नकारात्मकता को बढ़ा देता है. 

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: जीवन को संवारने के लिए इन अमूल्य बातों का साथ कभी ना छोड़ें

नफरत करने वाला 

नफरत या घृणा एक ऐसी भावना जो आपको अंदर से खाली कर देती है और अंत में नकारात्मकता और अकेलेपन के अलावा कुछ नहीं बचता है. दूसरों से नफरत करने वाला व्यक्ति के सगे संबंधियों से भी दूरी आ जाती है. 

असंतोष करना 

जीवन में अगर सुखी रहना है तो जो भी पास में उस चीज से ही संतोष करना चाहिए. विदुर नीति के मुताबिक, जिस व्यक्ति में संतोष नहीं होता है वह हमेशा दुखी रहता है. इस तरह के लोगों के पास सुख के साधन रहते हुए भी कभी खुश नहीं रहते. 

क्रोध और शंका में रहना वाला 

महात्मा विदुर ने कहा है कि जो व्यक्ति क्रोधी होता है उसके जीवन में दुख बना रहता है. गुस्सा व्यक्ति के रिश्तों को भी खराब कर देता है. आगे विदुर नीति में बताया गया है कि जो इंसान बात-बात पर शंका करता है और संदेह में जिंदगी जीता है उसका जीवन दुख में कटता है. 

दूसरों पर निर्भर रहने वाला 

मेहनत कर के ही सफलता मिलती है. जो व्यक्ति मेहनत को त्याग कर दूसरों पर निर्भर रहता है उसकी इज्जत नहीं होती है और ऐसा व्यक्ति हमेशा दुखी रहता है.

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: सफलता हासिल करना है, तो इन आदतों का करें त्याग

The post Vidur Niti: हर समय दुखी क्यों रहते हैं लोग? आदतें जो बनती हैं जीवन में दुख का कारण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top