Hot News

Viral News: शिकार बनते-बनते रह गया यह शिकारी पक्षी, बाल-बाल बची जान, वायरल हो रहा वीडियो

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में एक ऑस्प्रे पक्षी दिखाई दे रहा है जो पानी में मछलियों का शिकार करने की कोशिश में है. इसी दौरान वहां एक पेलिकन पक्षी की एंट्री होती है. ऑस्प्रे पक्षी कुछ समझ पाता इससे पहले ही पीछे से आकर एक पेलिकन ने उस पर धावा बोल दिया. पेलिकन ने ऑस्प्रे पक्षी की गर्दन को अपने बड़े से मुंह में दबोच लिया. अचानक आई ऐसी मुसीबत से ऑस्प्रे पक्षी भी घबरा गया, आनन-फानन में वो किसी तरह पानी से निकलकर उड़ान भरने में कामयाब हो पाया.

पेलिकन ने जकड़ लिया था ऑस्प्रे पक्षी की गर्दन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ऑस्प्रे पक्षी की गर्दन को पेलिकन ने पकड़ लिया है. अचानक हुए हमले में ऑस्प्रे को संभलने का भी मौका नहीं मिला.  पेलिकन शायद ऑस्प्रे पक्षी के सिर को पानी के अंदर डालने की कोशिश कर रहा थी, लेकिन इस आपाधापी में उसकी पकड़ थोड़ी ढीली पड़ गई, और ऑस्प्रे पक्षी की गर्दन उसकी पकड़ से निकल गई. मौका का फायदा उठाते हुए ऑस्प्रे पक्षी वहां से निकल गया.

वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक करीब 1.67 लाख लोगों ने देख लिया है. 13 सौ लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा- पेलिकन हमेशा अपने मुंह में आने वाली हर चीज को खाने की कोशिश करते हैं. एक और यूजर ने लिखा- प्रकृति इतनी क्रूर हो सकती है यहां सबसे मजबूत का ही अस्तित्व रहता है. एक यूजर ने ऑस्प्रे पक्षी के आकार का हवाला देते हुए पेलिकन पर कटाक्ष करते हुए लिखा- चलो पहले इसे अपने मुंह में तो डालो. सोशल मीडिया पर कई और लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है. कुछ यूजर ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन जताया है. 

Also Read: Viral Video: पानी में बह रहा था हिरण, मसीहा बनकर आ गया शख्स, वायरल हो रहा जान बचाने वाला वीडियो

The post Viral News: शिकार बनते-बनते रह गया यह शिकारी पक्षी, बाल-बाल बची जान, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top