Hot News

Viral Video: अदार जैन की शादी में रेखा पर टिकीं सबकी निगाहें, एक्ट्रेस की साड़ी का अमिताभ बच्चन से है खास कनेक्शन

Viral Video: अदार जैन और अलेखा आडवाणी ने बड़े ही धूम धाम से मुंबई में शादी की. अदार और अलेखा ने अपने प्रियजनों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. कपल की शादी में कपूर खानदान के सारे लोग शामिल हुए. इसके अलावा शादी का हिस्सा सुहाना खान, अनन्या पांडे और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी शामिल हुई. विरल भयानी ने एक्ट्रेस का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. रेखा ने शादी में एक बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थी. उन्होंने अपनी पारंपरिक साड़ी को भारी ज्वेलरी के साथ मैच किया. उन्होंने रेड लिपस्टिक और गहरा काजल भी लगाया हुआ था. खूबसूरत गुलाबी और सुनहरा मांग टीका के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया. 70 साल की एक्ट्रेस ने अपने लुक से शादी में आए सारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात दे दी. हालांकि रेखा ने यही साड़ी साल 2005 में फिल्म ब्लैक के प्रीमियर के लिए पहना था. फिल्म में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन ने काम किया था. मूवी के प्रीमियर के दौरान एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ मोतियों से सजे भारी झुमकों और लाल और सफेद चूड़ियों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था. फैंस उनके वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं.

यह भी पढें- Viral Video: रेखा से पैपराजी ने पूछा- ‘जादू’ किधर है? एक्ट्रेस ने ऐसा दिया जवाब जिसे सुन आप भी हो जाएंगे खुश

The post Viral Video: अदार जैन की शादी में रेखा पर टिकीं सबकी निगाहें, एक्ट्रेस की साड़ी का अमिताभ बच्चन से है खास कनेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top