Hot News

Viral Video: अपनी मां के पंखों के बीच बैठ पानी में तैरते दिखे नन्हे हंस, दिल को छू लेगा यह क्यूट वीडियो

Viral Video: एक शिशु के लिए उनकी दुनिया उसकी मां होती है. खास कर जानवरों में तो मां ही सब कुछ होती है. उन्हें खाना खिलाना, उनका ख्याल रखना, दूसरे शिकारियों से उन्हें बचाना… सब उनकी मां की जिम्मेदारी होती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है.25 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि हंस के शिशु अपनी मां की पीठ पर दोनों पंखों के बीच बैठकर बड़े आराम से तैर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस क्यूट वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है.

वीडियो में क्या दिख रहा?

वीडियो में दिख रहा है कि एक हंस की पीठ पर उसके दो शिशु बैठे हैं. दोनों शिशु अपनी मां की पंखों के अंदर छिपे हुए हैं. बीच-बीच में दोनों शिशु पंखों के बीच से अपने सिर निकालकर आप पास के नजारे भी देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी पसंद किया गया है. इस क्यूट वीडियो को हजारों लोगों ने पसंद किया है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इसे अब तक एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को कई लोगों ने लाइक और शेयर किया है.

कई लोगों ने किया कमेंट

वायरल हो रहे वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. कोई यूजर ने वीडियो को ब्यूटीफुल कहा है तो किसी ने वीडियो पर अमेजिंग लिखा है. एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘हंसों के बारे में यह कभी नहीं पता था, क्या ऐसे और भी पक्षी हैं जो ऐसा करते हैं?’ वहीं एक और यूजर ने लिखा है ‘प्यार का सुंदर रूप.’ कई अन्य यूजर्स ने भी वीडियो पर कमेंट किया है.

The post Viral Video: अपनी मां के पंखों के बीच बैठ पानी में तैरते दिखे नन्हे हंस, दिल को छू लेगा यह क्यूट वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top