Hot News

Viral Video: छिपकर लड़की को देख रहा था बंदर, सामने आया तो रुला ही दिया, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. इन दिनों बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदर लड़की के पीछे पड़ा है. लड़की बंदर से डरकर भाग रही है, लेकिन वो उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है. यहां तक की बंदर लड़की को पकड़ने की कोशिश करता भी दिख रहा है. इससे डरकर लड़की चीखती हुई वहां से भाग जाती है. लेकिन, बंदर पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है. वो भी लड़की के पीछे-पीछे भागने लगता है.

डरकर रोने लगी लड़की

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आसपास कई लोग मौजूद हैं. शायद सभी छात्र-छात्राएं हैं जो किसी खास जगह गए है. लेकिन यहां एक बंदर लड़की के पीछे पड़ गया है, जिसके कारण लड़की काफी डर गई है. वो लगातार बंदर से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही है. इधर बंदर की ऐसी हरकत देखकर वहीं मौजूद लोग हंस रहे हैं. डर के कारण लड़की रोने लगती है. लेकिन शरारती बंदर लगातार उसका पीछे पड़ा रहता है.

बंदर छिपकर देख रहा था

बंदर से डरकर लड़की जब अपने दोस्त के पीछे आ गई तब भी बंदर वहीं से गया नहीं. वो छिपकर बार-बार उस लड़की को ही देख रहा था. भले ही लड़की काफी डर गई थी, लेकिन आसपास के लोग बंदर की ऐसी हरकत का खूब मजा ले रहे थे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE की आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘क्या तुम ठीक हो? मैं तो बस तुम्हारे साथ स्पोर्ट्स रहा था.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘बन्दर सोच रहा है, क्या तुमसे दोस्ती करना इतना मुश्किल है?’ एक और यूजर ने लिखा ‘बंदर सिर्फ मस्ती कर रहा है.’ कई यूजर्स ने लड़की को एवाइज देते हुए लिखा कि अपने बैग में वो केला रखे. कुछ यूजर्स ने इमोजी बनाकर वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है.

The post Viral Video: छिपकर लड़की को देख रहा था बंदर, सामने आया तो रुला ही दिया, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top