Viral Video: MNS चीफ राज ठाकरे और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे करीब 30 साल बाद एक-दूसरे से मिलते हैं. मौका था, मराठी भाषा दिवस का. दोनों की मुलाकात काफी चर्चा में है. जब दोनों का आमना-सामना होता है, तो आपस में आंखों-आंखों में ही बात करते दिखते हैं. 1990 के दशक में दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में थी, लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए और फिर बहुत कम ही मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया. राज ठाकरे की शादी शर्मिला ठाकरे से और सोनाली बेंद्रे की शादी गोल्डी बहल से हो गई.
मी माझ्या तु तूझ्या आयुष्यात किती ही असुदे,
जेव्हा कधी भेटेल तेव्हा आपल्या नात्यातील धाक तसाचं राहूदे,
तु नजरेनं सांगावं मी ते हक्क आहे म्हणून समजावं…!#मैत्रीच्या_पलीकडे_प्रेमाच्या_अलीकडे #नाते #मैत्री #प्रेम pic.twitter.com/hNlQ4XuTOo— राज (@Villanraj00) February 28, 2025
वायरल वीडियो में राज ठाकरे को इशारा करती दिख रही हैं सोनाली बेंद्रे
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे मनसे चीफ राज ठाकरे का इंतजार करती दिख रही हैं और कुछ इशारा भी करती नजर आ रही हैं. वीडियो में सोनाली के साथ शरवरी वाघ खड़ी दिख रही हैं. जब इवेंट खत्म होता है, तो राज ठाकरे, शरवरी और सोनाली को इशारा कर चलने को कहते हैं. फिर शरवरी और सोनाली आगे बढ़ जाती हैं, राज ठाकरे कुछ देर ठहर कर आगे बढ़ते हैं. लेकिन आगे बढ़ चुकी सोनाली राज ठाकरे का कुछ देर इंतजार करती हैं और फिर बाद में पीछे मुड़कर देखती भी हैं. इस दौरान सोनाली बेंद्रे आंखों के इशारे से राज ठाकरे को साथ चलने कहती दिख रही हैं. सोनाली के इशारा करने पर राज ठाकरे आगे बढ़ते हैं.
पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया
The post Viral Video: जब 30 साल बाद मिले सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे, आंखों-आंखों में हुई बात appeared first on Naya Vichar.