Viral Video : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अनोखा और दिलचस्प अंदाज देखने को मिला. इसका वीडियो भी साम ने आया जो वायरल हो रहा है. वह यहां विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के सिलसिले में पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान जब सिंधिया मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर भीड़ में खड़ी एक स्त्री पर पड़ी. स्त्री गुटखा चबा रही थी. इसे देखकर उन्होंने हंसते हुए अंदाज में स्त्री को टोका, और कहा, “गुटखा मत खाओ बहन, मैंने पकड़ लिया!” सिंधिया ने स्त्री से सुपारी मांगी. पहले तो स्त्री शरमा रही थी, लेकिन बाद में उसने सुपारी दी. इसे केंद्रीय मंत्री ने फेंकवा दिया. देखें वीडियो
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस मजाकिया और स्नेहभरे अंदाज पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े. वहां का माहौल खुशनुमा हो गया. इसके बाद उन्होंने स्त्री को मुस्कराते हुए कहा, “मुस्कुराओ! दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली… खुश हो कि अब तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी!” अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. सोशल मीडिया यूजर उनके इस अनोखे अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया जो न केवल हंसी लेकर आई, बल्कि लोगों को सेहत के प्रति जागरूक भी कर गई.
The post Viral Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्त्री से मांगा गुटका, देखें फिर क्या हुआ appeared first on Naya Vichar.