Hot News

Viral Video: तीन शेर और एक दरियाई घोड़ा, ताकत की जंग में कौन बना विजेता? वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रोमांचक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तीन बब्बर शेर एक नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अचानक एक विशाल दरियाई घोड़ा रास्ते में आ गया है. हिप्पो गुस्से में है और अपना इलाका बचाने के लिए वो तीनों शेर पर एक साथ टूट पड़ता है. तीनों शेर अचानक आए हिप्पो को देखकर चौंक से गए. वीडियो में दिख रहा है कि हिस्सों तेज गुर्राहट के साथ शेरों से भिड़ने उनके पास आ गया है. गुस्साए हिप्पो को अपनी ओर आता देख शेरों ने लड़ने की बजाए वहीं से हटने में ही अपनी भलाई समझी. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर … के आईडी से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि तीन शेर पानी में आगे बढ़ रहे हैं. कुछ दूर तक वो तैरते हुए आगे भी बढ़ते हैं, इसी समय दूसरी ओर से एक हिप्पो शेरों की ओर तेजी से बढ़ता दिख रहा है. हिप्पो काफी गुस्से में है. वो जोर-जोर से गुर्रा रहा है. शेरों के उसके इलाके में आ जाने से उसे खतरा महसूस हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि हिप्पो शेरों के करीब आकर उनपर हमला कर देता है. पीछे उसके साथी ही दिखाई दे रहे हैं. गुस्साए हिप्पो को देखकर शेरों ने भी पानी से बाहर आ जाने में ही अपनी भलाई समझी.

अपने इलाके की रक्षा करते हैं हिप्पो

वीडियो में साफ दिख रहा है कि शेर पानी में सतर्क होकर तैर रहे हैं, लेकिन हिप्पो की तेज रफ्तार देखकर घबरा जाते हैं. हिप्पो अपने विशाल आकार और शक्तिशाली जबड़े से शेरों को खदेड़ देता है. एक शेर को तो हिप्पो ने मुंह से पकड़ भी लिया, लेकिन बचकर निकलने में वो कामयाब हो जाता है. सभी शेर किसी तरह जान बचाकर किनारे पर पहुंच गए.

पानी का बेताज बादशाह है हिप्पो

हिप्पो ने साफ बता दिया कि भले ही शेर जंगल के राजा हों लेकिन पानी में उसकी हुकूमत चलती है. पानी में हिप्पो जैसा खतरनाक जानवर कोई नहीं. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अपलोड होने के कुछ ही घंटे के अंदर हजारों लोगों ने देख लिया है. यह वीडियो यूजर्स को रोमांचित कर रहा है. साथ ही यह भी बता रहा है कि जंगल में हर जानवर का एक इलाका होता है जहां वो किसी और को बर्दास्त नहीं कर पाते हैं.

Also Read: Viral Video: शिकार छूटने पर गुस्से से तिलमिला उठा मगरमच्छ, ऐसे निकाली भड़ास की आ जाएगी हंसी

The post Viral Video: तीन शेर और एक दरियाई घोड़ा, ताकत की जंग में कौन बना विजेता? वीडियो हो रहा वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top