Hot News

Viral Video: देसी जुगाड़ देख खिल जाएगा दिल, बंदे ने कमाल का लगाया दिमाग, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: कभी-कभी देसी जुगाड़ ऐसा कारगर साबित होता है कि देखने वाले बिना तारीफ किए नहीं रहते. हिंदुस्तान में अक्सर देसी जुगाड़ से बड़े-बड़े काम आसान हो जाते हैं. ऐसे ही एक देसी जुगाड़ वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक बंदे ने पशुओं का चारा काटने वाली मशीन में ऐसा जुगाड़ लगाया कि देखने वाले देखते रह जा रहे है. चारा काटने वाली मशीन से जब घास या कुछ और काटा जाता है तो उसके कतरन इधर-उधर काफी बिखर जाते हैं.

इस शख्स ने उन कतरनों को इधर-उधर उड़ने से बचाने का गजब का देसी जुगाड़ लगाया है. इस शख्स ने कहीं से एक बड़े वाहन (ट्रक या ट्रैक्टर) के टायर को काटकर उसमें लगा दिया. अब आरी से जब घास काटा जाता है तो उसके कतरन टायर से टकरा कर वापस आ जाते हैं, इससे घास की बर्बादी भी नहीं होती और उसके इधर-उधर उड़ने की संभावना भी नहीं रहती. वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस शख्स ने कितना कमाल का देसी जुगाड़ फिट किया है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @SUNILKASWAN79 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘नई नई तकनीक के मामले में हम सबसे आगे हैं.’ इस वीडियो को 1 लाख 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने कमेंट भी लिखा है- ‘यह तो गजब का टेक्नीक लगाया है.’ एक यूजर ने लिखा है यह टेक्नीक इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा है अच्छा जुगाड़ लगाया है.

The post Viral Video: देसी जुगाड़ देख खिल जाएगा दिल, बंदे ने कमाल का लगाया दिमाग, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top