Hot News

Viral Video: नूडल्स की दीवानी निकली गिलहरी, रात को छुप-छुपकर खाते हुए वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद अनोखा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय एक गिलहरी सड़क पर बैठी हुई है. उसके सामने एक कप नूडल्स रखा हुआ है और पास में एक छोटी कटोरी में पानी भी रखा है.

गिलहरी नूडल्स को देखती है और खाने के लिए उसके पास आती है. नूडल्स बहुत गर्म होता है. जैसे ही वह उसे मुंह में डालती है, जलन के कारण तुरंत छोड़ देती है और अपना मुंह पानी में डाल लेती है. इसके बाद वह फिर से नूडल्स खाने की कोशिश करती है, लेकिन ज्यादा गर्म होने की वजह से वह उसे ठीक से खा नहीं पाती.

इसके बाद वह अपने दोनों हाथ हवा में फैलाकर कुछ इस तरह खड़ी होती है, मानो कोई फिल्मी पोज दे रही हो. फिर वह दोबारा पानी में मुंह डाल लेती है. यह सिलसिला कुछ देर तक चलता रहता है.

सोशल मीडिया पर गिलहरी के इस क्यूट वीडियो को देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. नूडल्स खाते समय गिलहरी का यह अनोखा रिएक्शन लोगों के दिल जीत रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @satifyingvideos25 अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video of Kid: आस्था हो तो ऐसी, शिशु की गुहार ने जीता दिल, देखें वायरल वीडियो

The post Viral Video: नूडल्स की दीवानी निकली गिलहरी, रात को छुप-छुपकर खाते हुए वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top