Viral Video: जंगल में वह जिंदा रहता है जो जिंदा रहने की कला जानता है. जिसके पास ताकत होती होती, क्योंकि जंगल का कानून… जिसकी लाठी उसकी भैंस वाले नियम पर चलता है. यहां कमजोर जानवर शिकार बनते हैं और ताकतवर जानवर शिकारी… सोशल मीडिया पर जंगल के इसी कानून को बल देता एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक चीता पानी पीने नदी के किनारे आया है. लेकिन, इस बात से बेसमाचार कि वहीं घात लगाकर एक मगरमच्छ बैठा हुआ है. जैसे ही चीता पानी पीने लगा मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया.
Hydration is important. Survival is more important. pic.twitter.com/mhPR2S0nAK
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) July 6, 2025
चीते को मगरमच्छ ने बनाया अपना शिकार
वीडियो में दिख रहा है कि पानी पीने के लिए आए चीते को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया. मगरमच्छ ने अपने मजबूत जबड़े से चीते को पकड़ा और देखते ही देखते उसे घसीटता हुआ गहरे पानी के अंदर ले गया. चीता कुछ समझ पाता इससे पहले ही वो पानी के अंदर समा चुका था. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि जंगल में हर पल जानवरों के सिर पर मौत मंडराती रहती है. यहां जो ताकतवर है वहीं जिंदा रह सकता है.
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘जल महत्वपूर्ण है. जीवित रहना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है.’
यूजर्स कर रहे हैं कमेंट
वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा ‘मगरमच्छ वाकई बहुत भूखा लग रहा है, उम्मीद है कि जगुआर भागने में सफल हो जाएगा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘मगर पानी में बहुत ज्यादा खतरनाक हो जाता है. उसे बस एक जानवर हरा सकता है और वो है शार्क.’ कुछ यूजर्स ने प्रतिक्रिया में लिखा कि जंगल का यही नियम है. कई लोगों ने इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
The post Viral Video: पानी पीते चीते को घसीटते नदी के अंदर ले गया मगरमच्छ, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा appeared first on Naya Vichar.

