Hot News

Viral Video: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच मारपीट के बाद एक्शन, दोनों बर्खास्त, थाने में भी मामला दर्ज

Viral Video: मध्य प्रदेश के खरगोन स्थित एक स्कूल में लाइब्रेरियन और प्रिंसिपल के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों एक दूसरे के बाल पकड़कर थप्पड़ों से मारने लगीं. इस भयानक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जो दो स्त्री आपस में लड़ती नजर आ रही हैं उनमें एक स्त्री स्कूल की प्राचार्या हैं तो दूसरी स्त्री लाइब्रेरियन हैं, लेकिन इतनी गरिमा वाले पद पर होने के बाद भी दोनों सारी मर्यादाएं भूल कर आपस में मारपीट कर रही है.

दोनों स्त्रीओं ने दर्ज कराई प्राथमिकी

एक अधिकारी ने बताया कि प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन ने मेनगांव पुलिस थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. करीब 90 सेकंड के वीडियो क्लिप में प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन जोर-जोर से बहस करते दिख रही हैं. उनमें से एक स्त्री अपने मोबाइल फोन पर बातचीत को रिकॉर्ड करने की कोशिश करती है, जबकि दूसरी स्त्री उसे थप्पड़ मारती है, उसका फोन छीन लेती है और उसे जमीन पर फेंक देती है. दोनों एक-दूसरे के बाल खींचती रहती हैं और तब तक हाथापाई करती रहती हैं, जब तक कि एक अन्य स्त्री बीच में आकर उन्हें अलग नहीं कर देती.

दोनों स्त्रीओं को किया गया बर्खास्त

सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप सामने आने के बाद दोनों स्त्रीओं को स्कूल से हटा दिया गया और उन्हें खरगोन के सहायक आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. खरगोन की जिलाधिकारी भव्या मित्तल ने कहा “स्कूल प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच हुई लड़ाई दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.” उन्होंने कहा कि सोसाइटी कमिश्नर, नई दिल्ली अजीत कुमार श्रीवास्तव ने स्कूल प्रिंसिपल प्रवीण दहिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मित्तल ने कहा “अन्य मुद्दों सहित एक समग्र रिपोर्ट राज्य प्रशासन और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्रालय के तहत स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति को भेजी गई है.”

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों स्त्री एक दूसरे का बाल खींच रही है. थप्पड़ों से एक दूसरे पर हमला कर रही हैं. लड़ाई के दौरान एक स्त्री ने दूसरी स्त्री का मोबाइल फोन छीन कर नीचे फेंक दिया जिससे फोन टूट गया.इसके बाद दूसरी स्त्री भी रेस में आ गई. दोनों के बीच घमासान लड़ाई छिड़ गई. उठा पटक होने लगी. वीडियो में दिख रहा है एक अन्य स्त्री दोनों की लड़ाई छुड़ाने की कोशिश भी कर रही है, इसके बाद भी दोनों की लड़ाई जारी रहती है.

कहां की है घटना

मारपीट की यह घटना मध्य प्रदेश के खरगोन से 8 किमी के दूरी पर एक शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का है. जहां दो स्त्रीओं के बीच झगड़े की वीडियो वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांच के बाद दोनों स्त्रीओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इनकी रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

The post Viral Video: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच मारपीट के बाद एक्शन, दोनों बर्खास्त, थाने में भी मामला दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top