Bihar Viral Video: बिहार का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जहां एक स्त्री के ऊपर से मालगाड़ी गुजर जाती है. हालांकि स्त्री की जान बच गयी. इस घटना को मौके पर मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो बक्सर के डुमरांव रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे फाटक के पास का बताया जा रहा है. उक्त स्त्री शिक्षिका बतायी जा रही है. जो डुमरांव की रहने वाली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्त्री रेल लाइन पार कर रही थी. इसी दौरान अचानक मालगाड़ी वहां से गुजर गयी. जान बचाने के लिए स्त्री दोनों पटरियों के बीच लेट गयी.
बिहार के बक्सर में एक स्त्री बाल-बाल बची. मालगाड़ी ऊपर से गुजर गयी. स्त्री जान बचाने पटरी पर लेटी रही. #Bihar #viralvideo pic.twitter.com/C1f9VNKsm9
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) April 9, 2025
The post Viral Video: बिहार में शिक्षिका के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, पटरी से चिपकी रही, वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.
