Viral Video: सड़क पर हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए. थोड़ी सी लापरवाही हुई और बड़े हादसे को निमंत्रण मिल जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बीच सड़क पर खड़ी एक कार को पीछे से आ रही एक बस ने बस ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद कार कई मीटर आगे बढ़ गई. साथ ही, वहीं खड़े दो लोग हादसे में बाल-बाल बच गए. वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है.
वीडियो में क्या दिख रहा है ?
वीडियो में दिख रहा है एक स्त्री और पुरुष सड़क पर किसी वाहन या ऑटो का इंतजार कर रहे हैं. इसी दौरान स्त्री हाथ के इशारे से एक कार सवार को रोकती है. कार सवार भी बीच सड़क पर अपनी कार रोककर स्त्री से बात करता नजर आ रहा है. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई मीटर दूर घिसटती हुई निकल गई. हादसे में दोनों लोगों की जान बाल बाल बची.
Pune–Solapur Highway – This CCTV footage shows a live accident that highlights a total lack of hazard awareness.
The car driver halted on the highway without considering the serious risk of a rear-end collision.— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) July 2, 2025
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर हादसे का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Deadlykalesh के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो पुणे-सोलापुर हाईवे का है. इसके कैप्शन पर लिखा है “यह सीसीटीवी फुटेज एक लाइव दुर्घटना को दर्शाता है जो खतरे के बारे में जागरूकता की कमी को उजागर करता है. कार चालक ने पीछे से टक्कर के गंभीर जोखिम पर विचार किए बिना राजमार्ग पर गाड़ी रोक दी.”
कई यूजर्स ने किया कमेंट
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘हाईवे पर इतनी बड़ी लापरवाही.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘लिफ्ट के लिए हाईवे पर खड़े लोग भी समान रूप से जिम्मेदार हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘हिंदुस्तान में यातायात की कोई समझ नहीं है, अधिकतर दुर्घटनाएं मूर्ख चालकों के कारण होती हैं.’ कई और लोगों ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.
The post Viral Video: बीच सड़क पर खड़ी कर दी कार, पीछे से आ गई तेज रफ्तार बस, दिल दहला देगा हादसे का यह वीडियो appeared first on Naya Vichar.
