Hot News

Viral Video: रशियन गर्ल को गोद में बिठाकर कार चला रहे युवक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, देखें पुलिस के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा

Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड का  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती हंगामा करती दिखाई दे रही हैं. युवती शराब के नशे में धुत्त बताई जा रही थी. फिलहाल, पुलिस ने युवती के साथ एक युवक को भी हिरासत में ले लिया है.

शख्स के गोद में बैठी थी युवती

दरअसल, घटना बुधवार रात की तेलीबांधा थाना इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि रशियन युवती और एक शख्स कार में साथ बैठे थे. जहां लड़का कार चला रहा था और लड़की उसकी गोद में बैठी हुई थी. इसी समय कार ने एक्टिवा स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायल युवकों को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया, तो लड़की हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. लड़की ने सड़क के बीच ही हंगामा शुरु कर दिया.

पुलिस ने लिया हिरासत में

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बहुत देर तक लड़की को समझाया, लेकिन लड़की पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी से पेश आने लगी, पुलिसकर्मियों के साथ स्त्री ने धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी, जिसके बाद कार सवार और लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. रशियन स्त्री का नाम  नोदिरा बताया जा रहा है, जो कि मूल रूप से उज्बेकिस्तान की बताई जा रही है.

देखें वीडियो

The post Viral Video: रशियन गर्ल को गोद में बिठाकर कार चला रहे युवक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, देखें पुलिस के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top