Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. कुछ वीडियो मज़ेदार होते हैं, तो कुछ चौंकाने वाले. लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंद के मुताबिक कंटेंट पोस्ट करते हैं, जिससे कई बार ऐसी चीजें सामने आती हैं, जो देखने वालों को हैरान कर देती हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं.
वीडियो में दिखी शख्स की अजीब हरकत
इस वायरल वीडियो में एक रेलवे फाटक नजर आ रहा है, जिसे ट्रेन के गुजरने से पहले सुरक्षा के लिए बंद कर दिया गया है. आमतौर पर लोग फाटक खुलने का इंतजार करते हैं, लेकिन वीडियो में एक शख्स जल्दबाजी में कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं. वीडियो में दिखता है कि एक बाइक सवार व्यक्ति फाटक के पास पहुंचता है, लेकिन इंतजार करने के बजाय वह अपनी बाइक को कंधे पर उठा लेता है और पैदल ही रेलवे ट्रैक पार करने लगता है.
A guy Lifted his bike on his shoulders to Cross the Railway barrier: pic.twitter.com/ki4dx5BmZZ
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 6, 2025
वीडियो में यह भी नजर आता है कि एक और शख्स पहले से ही अपनी बाइक को झुकाकर फाटक के नीचे से निकाल चुका है. यह नजारा देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि अगर उसी समय ट्रेन आ जाती, तो क्या होता?
पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “एक आदमी ने रेलवे फाटक को पार करने के लिए अपनी बाइक को कंधों पर उठा लिया.” समाचार लिखे जाने तक इस वीडियो को 92 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं.
वीडियो देखने के बाद लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “असली बाहुबली यही है.” वहीं, दूसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, “मगर क्यों?” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “हिंदुस्तान में सेफ्टी पहले नहीं, तीसरे नंबर पर है.” किसी ने मजाक में लिखा, “इसको माहिष्मती सम्राट ढूंढ रहे हैं.” यह वीडियो देखकर लोग न केवल हंस रहे हैं बल्कि रेलवे फाटक पार करने के इस खतरनाक तरीके की आलोचना भी कर रहे हैं.
The post Viral Video: वाह रे इंसान! कंधे पर बाइक उठा रेलवे फाटक किया पार, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.