Hot News

Viral Video : शेर ने शेरनी पर किया जोरदार हमला, वीडियो देखकर सहम गए लोग

Viral Video : गुजरात के गिर नेशनल पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक एशियाई शेर और शेरनी के बीच लड़ाई हो जाती है. वीडियो में शेर पूरी ताकत से शेरनी पर हावी होता नजर आ रहा है. यह फुटेज देखकर वन्यजीव प्रेमी हैरान नजर आ रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

यह भी पढ़ें : Viral Video : सांप को मुंह में दबाकर नेवले ने पटक दिया, लड़ाई का वीडियो देखकर लोग दंग

शेर अचानक शेरनी पर हमला करता है

यह वीडियो 5 अक्टूबर को परिमल नाथवानी नाम के एक्स अकाउंट @mpparimal पर शेयर किया गया. वीडियो में एक शेर अचानक शेरनी पर हमला करता दिख रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि शेरनी को शेर जमीन पर गिरा देता है और दोनों के बीच जोरदार लड़ाई होती है. शेरनी पलटवार करने की कोशिश करती है, लेकिन शेर की ताकत के सामने वह कमजोर पड़ जाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख वन्यजीव प्रेमी चौंक जा रहे हैं.

शेर और शेरनी की गुस्से भरी गुर्राहट सुनाई दे रही है वीडियो में

वीडियो में बैकग्राउंड में शेर और शेरनी की गुस्से भरी गुर्राहट की आवाजें सुनाई दे रहीं हैं. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, जंगल में केवल सबसे शक्तिशाली ही सर्वोच्च होता है.करीब 1 मिनट के इस वीडियो को 1100 से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

The post Viral Video : शेर ने शेरनी पर किया जोरदार हमला, वीडियो देखकर सहम गए लोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top