Hot News

Viral Video: हिप्पो के सामने अकड़ दिखा रहा था मगरमच्छ, दो मिनट में दरियाई घोड़े ने बता दी औकात, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दरियाई घोड़ा और मगरमच्छ के बीच की जंग है. एक मगर अपनी ताकत के घमंड में आकर हिप्पो का रास्ता रोकने की कर रहा था हिमाकत, इसके बाद तो हिप्पो ने फॉर्म में आते हुए दो मिनट के अंदर मगर को उसकी औकात बता दी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मगरमच्छ को हिप्पो ने दिखाई अपनी ताकत

वीडियो में दिख रहा है है कि पानी के अंदर एक दरियाई घोड़ा मौजूद है. वहीं पानी के बाहर एक मगरमच्छ बैठा है. जब हिप्पो पानी से बाहर आ रहा था उस समय मगरमच्छ उसे अपनी ताकत दिखाते हुए रोकने की कोशिश करने लगा. इसके बाद कुछ पल दोनों के बीच जंग होती है उसी में मगर समझ गया कि यह कोई मामली जानवर नहीं हिप्पो है इसे रोकना उसके बूते के बाहर की बात है. दोनों के बीच करीब दो मिनट तक जंग होती है, इसमें हिप्पो मगरमच्छ पर काफी भारी पड़ता दिखाई दे रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर हिप्पो और मगरमच्छ की जंग का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. इसे अब तक साढ़े 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘हर कोई एक पागल को पहचान लेता है जब कोई उसे देखता है.’ इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘उस दरियाई घोड़े ने उस मगरमच्छ की जान बख्श दी. शायद वह बस शिशु की खरोचों से बचना चाहता था.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘जमीन पर मगरमच्छ, विशेषकर दरियाई घोड़ों के लिए कोई खतरा नहीं है.’ कई यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिखाया है.

The post Viral Video: हिप्पो के सामने अकड़ दिखा रहा था मगरमच्छ, दो मिनट में दरियाई घोड़े ने बता दी औकात, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top