Hot News

Viral Video: हैप्पी टाइम! मादा ऊदबिलाव का अपने बच्चे के साथ पानी में मस्ती, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: पानी में मस्ती करते इस मादा ऊदबिलाव और उसके शिशु का वीडियो सोशल मीडिया में काफी समय से वायरल हो रहा है. लाखों लोगों ने उनकी मस्ती के इंजॉय किया है. वीडियो में दिख रहा है एक मादा ऊदबिलाव अपने शिशु के साथ पानी में तैर रही है. कभी वो सीधा तैर रही है तो कभी पानी में उलट जा रही है और पीठ के बल लेटकर तैर रही है. उसका नन्हा बच्चा भी पानी में अपनी मां के साथ तैर रहा है. सोशल मीडिया में इस वीडियो को काफी पसंद किया गया है.

अपने शिशु के साथ मादा ऊदबिलाव का मस्ती टाइम

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दोनों मस्ती टाइस को इंजॉय कर रहे हैं. पानी में कलाबाजियां खाते हुए तैरकर. बीच बीच में मादा ऊदबिलाव अपने शिशु को अपना पेट में लिटा रही है. एक मां की ममता और अपने शिशु के प्रति उसका लगाव लोगों को खूब भा रहा है. अपने शिशु को अपने पेट में लिटाकर मादा ऊदबिलाव तैर रही है.

वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है. ‘सभी लोग, सब कुछ रोककर इसे देखें. यह आपका दिन 100 गुना बेहतर बना देगा.’ इस वीडियो को अब तक साढ़े 6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने एक से बढ़कर एक रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा कितना सुकून है. एक अन्य यूजर ने लिखा वाह, एक मादा समुद्री ऊदबिलाव और उसका बच्चा पानी में आनंदपूर्वक समय बिता रहे हैं- कितना मनमोहक!, एक यूजर ने लिखा यह वीडियो अनायास ही चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाला है. इसके अलावा भी कई अन्य लोगों ने वीडियो और इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

The post Viral Video: हैप्पी टाइम! मादा ऊदबिलाव का अपने शिशु के साथ पानी में मस्ती, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top