Hot News

Viral Video Houthi Rebels Attack: टाइटैनिक की तरह लाल सागर में डूबा जहाज… देखें वीडियो

Viral Video Houthi Rebels Attack: 6 जुलाई 2025 को यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक बल्क कैरियर जहाज मैजिक सीज पर खतरनाक हमला कर दिया. यह जहाज लाइबेरिया के झंडे के तहत चल रहा था और यूनानी स्वामित्व में था. हूतियों ने ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट लॉन्चर और छोटे हथियारों से इस जहाज को निशाना बनाया. कुछ ही पलों में जहाज में आग लग गई और वह भीषण धमाके के बाद दो हिस्सों में टूटकर समुद्र में समा गया.

हमला रिकॉर्ड किया, वीडियो किया जारी (Viral Video Houthi Rebels Attack)

हूती विद्रोहियों ने इस हमले का वीडियो भी सार्वजनिक किया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहाज पर ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं, जोरदार धमाके के बीच जहाज धू-धू कर जलता है और अंततः डूब जाता है. हूतियों ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि यह जहाज इजरायल पर उनकी ओर से लगाई गई नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहा था.

3 की मौत, कई घायल (Houthi Rebels Attack)

यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन ‘ऑपरेशन एस्पाइड्स’ ने पुष्टि की है कि इस हमले में तीन नाविकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से एक ने अपना पैर खो दिया. जहाज पर मौजूद 22 क्रू सदस्यों में से बाकी लोगों ने जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई, जिन्हें बाद में सुरक्षित बचा लिया गया. जहाज पर तैनात सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन वे हमले को रोकने में नाकाम रहे.

वैश्विक व्यापार पर गहरा असर (Viral Video)

यह हमला तब हुआ जब मैजिक सीज स्वेज नहर की ओर बढ़ रहा था. यह क्षेत्र वैश्विक व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. हूतियों द्वारा लगातार इस प्रकार के हमले किए जाने से अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. साथ ही, इससे ग्लोबल सप्लाई चेन पर भी असर पड़ रहा है. हूती गुट का कहना है कि वे हमास के समर्थन में ये हमले कर रहे हैं, जो इजरायल के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया (Red Sea)

इस हमले की दुनियाभर में निंदा की जा रही है. कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चिंता जताई है कि ऐसे हमले न केवल समुद्री सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, बल्कि पहले से तनावग्रस्त मध्य पूर्व की स्थिति को और भी अस्थिर बना रहे हैं. क्षेत्र में शांति बहाली के लिए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है.

कैसे बचेगी हिंदुस्तानीय नर्स निमिषा प्रिया की जान? 16 जुलाई को दी जाएगी फांसी

क्या जिंदा हिंदुस्तान लौट पाएगी निमिषा प्रिया? 16 जुलाई को यमन में फांसी

चीन के आसमान में दिखें 7 सूरज, लेकिन कैसे? वीडियो देख दुनिया हुई हैरान

The post Viral Video Houthi Rebels Attack: टाइटैनिक की तरह लाल सागर में डूबा जहाज… देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top