Hot News

Vivah Muhurat 2026: शादी-विवाह का इंतजार खत्म, इस दिन से गूंजेंगी शहनाइयां और शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त

Table of Contents

Vivah Muhurat 2026: शादी-विवाह की शहनाइयों और मंगल बेला का लंबा इंतजार अब खत्म होने को है, क्योंकि शुक्र देव के उदय होते ही आंगन में शुभ कार्यों की रौनक और खुशियों की दस्तक शुरू हो जाएगी. शुक्र ग्रह 1 फरवरी 2026 को मीन राशि में उदित होंगे, इसी टाइम शादी-विवाह के बंधनों और मांगलिक उत्सवों की प्रतीक्षा करने वाले लोगों के घरों में सौभाग्य के द्वार खुलेंगे और शहनाइयों की गूंज से हर कोना चहक उठेगा. प्यार, ऐश्वर्य और रोमांस के प्रतीक शुक्र का यह उदय उन सभी जातकों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है जो लंबे समय से विवाह के शुभ मुहूर्त की प्रतीक्षा कर रहे थे. आइए जानते है फरवरी महीने में विवाह के लिए कौन सी श्रेष्ठ तिथियां उपलब्ध हैं-

Vivah Muhurat 2026: फरवरी में विवाह-गृह प्रवेश के शुभ दिन

शादी विवाह के लिए शुभ दिन शुभ गृह प्रवेश दिन
05 फरवरी 2026 दिन गुरुवार
06 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार 06 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार
08 फरवरी 2026 दिन रविवार 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार
10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार 19 फरवरी 2026 दिन गुरुवार
12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार
14 फरवरी 2026 दिन शनिवार 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार
19 फरवरी 2026 दिन गुरुवार 25 फरवरी 2026 दिन बुधवार
20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार 26 फरवरी 2026 दिन गुरुवार
21 फरवरी 2026 दिन शनिवार
24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार
25 फरवरी 2026 दिन बुधवार
26 फरवरी 2026 दिन गुरुवार
फरवरी में विवाह और गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन 

मार्च 2026: विवाह-गृह प्रवेश के शुभ दिन

शादी विवाह के लिए शुभ दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन
02 मार्च 2026 दिन सोमवार 04 मार्च 2026 दिन बुधवार
03 मार्च 2026 दिन मंगलवार 05 मार्च 2026 दिन गुरुवार
07 मार्च 2026 दिन शनिवार 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार
08 मार्च 2026 दिन रविवार 09 मार्च 2026 दिन सोमवार
9 मार्च 2026 दिन सोमवार 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार
11 मार्च 2026 दिन बुधवार 14 मार्च 2026 दिन शनिवार
12 मार्च 2026 दिन गुरुवार
मार्च में विवाह और गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन

ज्योतिषाचार्य से जानें शुक्र उदय का महत्व

हिंदू धर्म और ज्योतिष के अनुसार, शुक्र के अस्त होने पर (शुक्र तारा डूबने पर) विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. शुक्र को ‘दांपत्य का कारक’ माना जाता है. शुक्र के उदित रहने पर किया गया विवाह पति-पत्नी के बीच प्रेम, आपसी समझ और रोमांस को मजबूत बनाता है. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहू: ने बताया कि शुक्र भौतिक सुखों के स्वामी हैं. उनके उदय होने से व्यक्ति के जीवन में ऐश्वर्य और रोमांस, धन-वैभव और कलात्मकता की वृद्धि होती है. शुक्र के उदय होते ही जीवन से नीरसता खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यह समय कला, संगीत और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से सफलता लेकर आता है.

Also Read: Festival: फरवरी 2026 में सूर्य ग्रहण, महाशिवरात्रि, विजया एकादशी और कुंभ संक्रांति का अद्भुत संयोग, ज्योतिषाचार्य से जानें सब कुछ

The post Vivah Muhurat 2026: शादी-विवाह का इंतजार खत्म, इस दिन से गूंजेंगी शहनाइयां और शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top