Hot News

Vivo V70 और V70 Elite की इंडिया एंट्री पक्की, Snapdragon चिपसेट के साथ होगा बड़ा अपग्रेड

Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि उसकी नई V70 सीरीज के स्मार्टफोन्स जल्द ही हिंदुस्तान में लॉन्च होने वाले हैं. कंपनी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी और साथ ही एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव की है. माइक्रोसाइट के जरिए आने वाली सीरीज से जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स सामने आ गई हैं. Vivo V70 सीरीज में दो मॉडल आपको देखने को मिलेंगे. पहला Vivo V70 और दूसरा Vivo V70 Elite. माना जा रहा है कि ये दोनों फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेंगे, यानी फीचर्स भी दमदार होंगे और लुक-फील भी काफी प्रीमियम होने वाली है. आइए इसके बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं.

Flipkart पर आना हुआ कंफर्म

Flipkart पर Vivo V70 सीरीज के लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है. इससे ये बात तो साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन्स Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. हालांकि Vivo ने अभी तक ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इससे जुड़ी और डिटेल्स शेयर करेगी.

दोनों फोन में मिलेंगे Snapdragon चिपसेट और Zeiss कैमरा

Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि V70 सीरीज के दोनों फोन Qualcomm के Snapdragon प्रोसेसर के साथ आएंगे. स्टैंडर्ड Vivo V70 में आपको Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा. जबकि टॉप वेरिएंट Vivo V70 Elite में और भी पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया जाएगा. यानी परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन दमदार रहने वाले हैं.

दोनों ही मॉडल्स में Zeiss ब्रांडिंग वाला रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है. जिससे यह पता चलता है Vivo और Zeiss की प्रीमियम पार्टनरशिप आगे भी जारी रहेगी. मतलब साफ है, फोटोग्राफी के मामले में ये स्मार्टफोन्स खास फोकस के साथ आएंगे.

कैसा होगा डिजाइन?

कंपनी ने Vivo V70 सीरीज के डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसके अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, फोन के राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखने को मिलेंगे. कुल मिलाकर, लुक के मामले में Vivo V70 सीरीज काफी प्रीमियम और स्टाइलिश लगने वाली है. 

Vivo V70 सीरीज का डिस्प्ले

V70 सीरीज में 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 459 PPI की शार्प पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगा. स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एकदम स्मूद रहेगी. इतना ही नहीं, इसमें 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी, यानी तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है और इसके बेजल भी सिर्फ 1.25mm के होंगे.

बैटरी और कैमरा

Vivo की आने वाली V70 सीरीज काफी दमदार होने वाली है. इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कैमरा की बात करें तो पीछे 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा दिया जाएगा, जिसमें OIS सपोर्ट होगा. इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा. वहीं सेल्फी लवर्स के लिए फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 2 फरवरी को दिखेगी Samsung Galaxy F70 सीरीज की पहली झलक, जानें पूरी डिटेल

The post Vivo V70 और V70 Elite की इंडिया एंट्री पक्की, Snapdragon चिपसेट के साथ होगा बड़ा अपग्रेड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top