Hot News

Volonaut Airbike जल्द दूर करेगा Traffic की परेशानी, जानिए वोलोनॉट एयरबाइक का ये कारनामा

Volonaut Airbike: हिंदुस्तान के दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू जैसे शहरों में ट्रैफिक जाम अब एक आम बात हो गई है. अपने दो पहिया वाहनों के सहारे लोग अक्सर ट्रैफिक भीड़ से निकलने की कोशिश करते हैं. ऐसे में हर कोई इस परेशानी को दूर करना चाहता है. आपको अब सड़क पर चलने की जरूरत न पड़े इसलिए वोलोनॉट एयरबाइक ने सामने आया है यह कॉन्सेप्ट. यह एक उड़ने वाला पर्सनल ट्रांसपोर्ट है जो अभी तक तो साइंस फिक्शन फिल्मों में ही दिखता था लेकिन अब इसे हकीकत कर जिदगीं में भी लाने की कोशिश की जा रही है.

जेटसन वन की एयरबाइक

इस एयरबाइक को टोमाज पाटन ने डिजाइन किया है. जिन्होंने पहले जेटसन वन नाम की उड़ने वाली eVTOL व्हीकल बनाई थी. हालांकि जेटसन वन में प्रोपेलर साफ दिखाई देते थे, वहीं इस एयरबाइक में ऐसा नहीं है. इस एयरबाइक शायद जेट प्रोपल्शन तकनीक का इस्तेमाल हुआ है. लेकिन इसकी तकनीकी जानकारी अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आई है. यह एयरबाइक खासतौर पर शहरी इलाकों में कम दूरी को तेजी से तय करने के लिए बनाई गई है.

यह भी पढ़ें: Petrol की होने वाली चोरी से सावधान, जान लिजिए फ्यूल की चोरी से बचने का ये आसान तरीका

कॉन्सेप्ट को हकीकत में उतारना

हालांकि अभी तक इस एयरबाइक की कीमत और बाजार में आने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है. ऐसे वाहनों को मौजूदा एविएशन और ट्रांसपोर्ट नियमों में फिट करने की योजना बनाई जा रही है. शहरी और खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसे लागू करना परेशानी को बढा सकता है. लेकिन इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल्स को लेकर जोश भी बढ़ता जा रहा है. ऐसे में आने वाले समय में वोलोनॉट एयरबाइक से हमारी शहरों की यात्रा काफी सुलभ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: आज लॉन्च हुई, KIA Clavis ने मारुति सुजुकी और Toyota की 7-सीटर कारों को दिया टक्कर

The post Volonaut Airbike जल्द दूर करेगा Traffic की परेशानी, जानिए वोलोनॉट एयरबाइक का ये कारनामा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top