Hot News

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, वाहन चलाते समय बरतें सावधानी

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज 02 जनवरी 2026 , दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 53 मिनट तक, उसके बाद पूर्णिमा तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल ,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक विराजमान रहेंगे उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश होगा और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार.

Vrishchak Aaj Ka Rashifal वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. धैर्य बनाए रखें.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. कोई भी नया बड़ा निवेश आज न करें. हालांकि, जो लोग इंश्योरेंस, टैक्स, या रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. बुध के मार्गी होने से फंसा हुआ पुराना धन वापस मिलने की उम्मीद जगेगी.

रिलेशनशिप: दांपत्य जीवन में छोटी बातों को तूल न दें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है. ससुराल पक्ष से किसी बात पर मतभेद होने की संभावना है. अपनी निजी बातें किसी तीसरे व्यक्ति से साझा न करें. वाणी पर संयम रखें ताकि रिश्तों में खटास न आए.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. पेट से जुड़ी समस्या, गैस या बदहजमी परेशान कर सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें क्योंकि चंद्रमा की स्थिति चोट या दुर्घटना का संकेत दे रही है. तनाव कम करने के लिए योग का सहारा लें.

सावधानी: जोखिम भरे कार्यों और सट्टेबाजी से पूरी तरह दूर रहें. आज किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी. वाद-विवाद से दूरी बनाए रखना ही बुद्धिमानी है.

उपाय: संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें. हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं. बहते जल में रेवड़ी या गुड़ प्रवाहित करना शुभ रहेगा.

शुभ रंग: मैरून और गहरा लाल
शुभ अंक: 1 और 8

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां

The post Vrishchik Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, वाहन चलाते समय बरतें सावधानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top