Hot News

WagonR से लेकर Fortuner तक, सेकंड-हैंड मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट

अगर आप अपनी कार कुछ साल बाद बेचने की सोच रहे हैं, तो उसकी रीसेल वैल्यू बेहद अहम हो जाती है. हिंदुस्तान में कुछ मॉडल ऐसे हैं जो इस्तेमाल के बाद भी अपनी कीमत का बड़ा हिस्सा बनाये रखते हैं. इन कारों की मांग सेकंड-हैंड मार्केट में हमेशा बनी रहती है और यही वजह है कि इन्हें प्रीमियम पर भी खरीदा जाता है.

Maruti Suzuki WagonR और Swift

Maruti की WagonR और Swift अपनी कम रनिंग कॉस्ट और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से रीसेल मार्केट में टॉप पर रहती हैं. WagonR 65-75% तक वैल्यू बनाये रखती है, जबकि Swift 60-70% तक अपनी कीमत वापस दिला देती है.

Toyota Innova Crysta और Fortuner

Toyota की गाड़ियां अपनी मजबूती और लॉन्ग-लाइफ के लिए जानी जाती हैं. Innova Crysta 70-80% तक वैल्यू बनाये रखती है, जबकि Fortuner 75-85% तक रीसेल वैल्यू देती है. दोनों ही कारें स्टेटस सिंबल और फ्लीट मार्केट में बेहद लोकप्रिय हैं.

Hyundai Creta और Honda City

Hyundai Creta मिड-साइज SUV सेगमेंट की लीडर है और 2-5 साल पुरानी गाड़ियों में भी 55-75% तक वैल्यू बनाये रखती है. वहीं Honda City अपनी i-VTEC इंजन की विश्वसनीयता के कारण 60-70% तक रीसेल वैल्यू देती है.

Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio अपनी रग्डनेस और रोड प्रेजेंस की वजह से खासकर टियर-2 और रूरल मार्केट में बेहद लोकप्रिय है. यह 65-75% तक रीसेल वैल्यू बनाये रखती है और पुराने मॉडल भी सेकंड-हैंड मार्केट में आसानी से बिक जाते हैं.

कार मॉडल नयी कार
कीमत (₹ लाख, एक्स-शोरूम)
यूज्ड कार उम्र यूज्ड कार कीमत
(₹ लाख)*
मारुति सुजुकी वैगनआर 4.98 – 6.94 3 – 5 साल 3.5 – 5.5
मारुति सुजुकी स्विफ्ट 5.78 – 8.65 4 – 6 साल 4.0 – 7.0
हुंडई क्रेटा (न्यू-जेन) 10.79 – 20.20 3 साल 9.0 – 15.0
हुंडई क्रेटा (ओल्ड-जेन) 5 – 7 साल 7.0 – 12.0
होंडा सिटी 11.95 – 16.07 3 – 5 साल 7.0 – 11.0
महिंद्रा स्कॉर्पियो 13.00 – 24.00 3 – 5 साल 9.0 – 18.0
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 19.00 – 26.00 5 – 7 साल 14.0 – 22.0
टोयोटा फॉर्च्यूनर 34.00 – 50.00 4 – 6 साल 28.0 – 45.0
*नोट: यूज्ड कार की कीमत अलग-अलग प्लैटफॉर्म और कंडीशन के अनुसार बदल सकती है.

यह भी पढ़ें: Nexon से Taisor तक, ₹10 लाख से कम में आती हैं ये टर्बो पेट्रोल SUVs, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: Skoda Kushaq या Renault Duster? जानिए पावर, फीचर्स और कीमत में कौन है बेहतर

The post WagonR से लेकर Fortuner तक, सेकंड-हैंड मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top