Hot News

Wakefit Innovations की शेयर बाजार में फीकी शुरुआत, क्या उम्मीदों पर भारी पड़ी महंगी वैल्यूएशन?

Wakefit Innovations IPO GMP: सोमवार को होम और फर्निशिंग ब्रांड Wakefit ने शेयर बाजार में अपनी एंट्री की है, लेकिन यह शुरुआत बिल्कुल साधारण रही है. कंपनी के शेयर एनएसई पर अपने आईपीओ प्राइस 195 रुपये पर ही लिस्ट हुए हैं, यानी न कोई बड़ा फायदा, न कोई नुकसान है. बीएसई पर शेयर थोड़ा नीचे 194.10 रुपये पर खुले है. दिसंबर 8 से 10 के बीच आए इस आईपीओ को 2 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था, इसलिए कई निवेशकों को मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद थी, लेकिन बाजार ने फिलहाल शांत रुख अपनाया हुआ है.

लिस्टिंग फ्लैट क्यों रही?

Wakefit के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी वैल्यूएशन पहले ही काफी ऊंची थी. रिसर्च एनालिस्ट महेश एम ओझा का मानना है कि कंपनी के कुछ फाइनेंशियल मेट्रिक्स अपने प्रतिस्पर्धियों से महंगे नजर आते हैं. इसी वजह से बाजार ने लिस्टिंग के समय ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया था. ऐसे में जिन निवेशकों को तुरंत मुनाफे की उम्मीद थी, उन्हें निराशा हाथ लगी है.

कंपनी IPO के पैसों का इस्तेमाल कहां करेगी?

Wakefit ने साफ किया है कि आईपीओ से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में लगाया जाएगा. कंपनी देशभर में 117 नए कंपनी-ओन्ड स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है. इसके अलावा नए मशीनरी, मौजूदा स्टोर्स के किराए, ब्रांड की मार्केटिंग और विज्ञापन पर भी अच्छा-खासा खर्च किया जाएगा. इससे साफ है कि Wakefit लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर फोकस कर रही है.

फाइनेंशियल स्थिति कितनी मजबूत है?

2016 में शुरू हुई Wakefit ने कम समय में अच्छी ग्रोथ दिखाई है. मार्च 2024 तक कंपनी की कुल आय 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रही थी. सितंबर 2025 तक के छह महीनों में कंपनी ने 724 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 35.5 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. यह आंकड़े बताते हैं कि ब्रांड की पकड़ मजबूत हो रही है, खासकर यंग कस्टमर्स के बीच में.

अब निवेशक क्या करें?

फिलहाल एक्सपर्ट्स की राय न्यूट्रल है. अगर भविष्य में हल्का फायदा मिलता है तो शॉर्ट टर्म निवेशक मुनाफा बुक कर सकते हैं. वहीं लॉन्ग टर्म निवेशक कंपनी के बिजनेस विस्तार और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर नजर बनाए रखें.

Also Read: Corona Remedies Share Price: 38% प्रीमियम की एंट्री, क्या कोरोना रेमेडीज बना निवेशकों का नया फेवरेट?

The post Wakefit Innovations की शेयर बाजार में फीकी शुरुआत, क्या उम्मीदों पर भारी पड़ी महंगी वैल्यूएशन? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top