Hot News

Walnut Benefits: रोजाना अखरोट खाने से शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें क्यों कहा जाता है इसे सुपर ब्रेन फूड

Walnut Benefits: अक्सर बचपन से ही हमे ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाने सी सलाह दी जाती है. काजू, बादाम या अकरोठ सभी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के साथ साथ दिमाग के  लिए भी खूब फायदेमंद होता है. अखरोट में विटामिन्स, मिनिरल्स, प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स पाया जाता है जिस वजह से इसे सुपर ब्रेन फूड भी कहा जाता है. इसका रोजाना सेवन करने से आपको कई सारे हेल्थ बेनेफिट्स मिलेंगे. साथ ही अखरोट खाने से शरीर के गर्माहट मिलती है जिसके चलते सर्दियों में इसे खाने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं अखरोट से मिलने वाले फायदों के बारे में.

दिमाग को करे तेज

अखरोट को ब्रेन हेल्थ के लिए सुपर फूड माना जाता है. इसे रोजाना खाने से हमारी मेमोरी भी तेज होती है जिससे चीजें लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है. अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड्स एक्टिव ब्रेन फंक्शनींग में मदद करता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है जो स्ट्रेस, डिप्रेशन और एनजाइटी जैसे लक्षणों से बचाने में मदद कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Soaked Almond Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से मिलेंगे अनगिनत फायदे, जानें इनके बारे में

एनेर्जी बूस्ट करें

अखरोट में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत देने का काम करते हैं. इसे खाने से शरीर को अंदरूनी ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है. डॉक्टर्स अक्सर कमजोरी महसूस होने पर दूध के साथ ही ड्राई फ्रूट्स खाने बोलते है. इसे सूखा या भिगोया हुआ भी खाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Soaked Raisins Benefits: रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

वेट कंट्रोल करने में मददगार 

सही मात्रा में अखरोट खाने से आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं जिस वजह से आपको भूख नहीं लगती और आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं. साथ ही अखरोट में पाया जाने वाला प्रोटीन शरीर के प्रोटीन की जरूरत को भी पूरा करता है. शाकाहीरी लोगों के लिए अखरोट एक अच्छा प्रोटीन सोर्स भी है.

Walnut Benefits
Walnut benefits, (ai image)

शरीर को दे गर्माहट

आयूर्वेद के अनुसार अखोरट की तासीर गर्म होती है जिस वजह से सर्दियों में इसका सेवन जरूरी होता है. ठंड के समय में शरीर को गर्म रखने की खास जरूरत होती है, ऐसे में अखरोट खाने से आपको कई फायदे मिल सकते है. यह आपके शरीर को गर्म करने के साथ साथ शरीर को और भी कई लाभ पहुंचाता है.

यह भी पढ़ें: Kesar Milk Benefits: सर्दियों में रोजाना पीएं केसर वाला दूध, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

अखरोट खाने का सही तरीका

  • अखरोट में ज्यादा कैलोरी पाया जाता है जिस वजह से रोजाना 5-6 अखरोट खाना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
  • सूखे अखरोट के मुकाबले भिगोए हुए अखरोट खाने से शरीर को ज्यादा फायदा मिल सकता है. भिगोए हुए अखरोट खाने से शरीर में न्यूट्रिएंट्स जल्दी एबजॉर्ब होते हैं. 
  • इसे हर दिन खाली पेट खाना लाभकारी माना जाता है. हालांकि इसे आप लाइट और हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ भी सर्व कर सकते हैं. 
  • भिगोए हुए अखरोट को एक गिलास गर्म दूध के साथ भी खाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Cinnamon Milk Benefits: दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे, जानिए इसे पीने का सही समय

यह भी पढ़ें: Soaked Dates Benefits: रोजाना भीगे हुए खजूर खाने से मिलेंगे कमाल के फायदे, सेहत और सुंदरता का पाएं बेहतरीन मेल

यह भी पढ़ें: Fruits For Healthy Heart: दिल को लंबे समय तक रखना है मजबूत, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये फल

The post Walnut Benefits: रोजाना अखरोट खाने से शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें क्यों कहा जाता है इसे सुपर ब्रेन फूड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top