Hot News

Waqf Bard Land: पोर्टल पर अपलोड होगी वक्फ बोर्ड भूमि की संपूर्ण जानकारी, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के CEO ने जारी किया निर्देश

Waqf Bard Land in Motihari: वक्फ संशोधन कानून बनने के साथ पूर्वी चंपारण जिले में मौजूद वक्फ की संपत्तियों को संरक्षित करने की दिशा में पहल तेज कर दी गयी है. वक्फ बोर्ड की संपूर्ण भूमि की विवरणी खाता-खेसरा व चौहदी के साथ पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. इस बाबत बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

छह माह में पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश

स्थानीय मतवली व सचिव को भेजे पत्र में वक्फ से जुड़ी संपूर्ण जमीन की विवरणी हर हाल में छह माह के अन्दर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जमीन का खतियान, रकबा, वक्फनामा की सत्यापित प्रति प्रपत्र में भर कर पटना बोर्ड के कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया है, ताकि समय पर उसे अपलोड किया जा सके. एक फॉमेट उपलब्ध कराया गया है, जिसमें संपूर्ण विवरणी भरनी है.

जिले में 100 एकड़ है जमीन,दर्जन भर है स्टेट

पूर्वी चंपारण जिले में सुन्नी व शिया वक्फ बोर्ड की करीब सौ एकड़ जमीन होने का दावा किया जाता है. एक दर्जन से अधिक वक्फ स्टेट है जहां करोड़ों की जमीनें हैं. जिले के ढाका,सुगौली,पलनवा,मोतिहारी व केसरिया आदि क्षेत्रों में वक्फ बोर्ड की अधिक जमीन है. मतवली उसकी देख रेख करते हैं. यहां जिला अवकाफ कमेटी भी है जो संपतियों की निगरानी करती है. साथ में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व जिला प्रशासन का सहयोग रहता है.

Also Read: Bihar News: मुंबई-दिल्ली और अहमदाबाद तक जायेगी शाही लीची, रेलवे ने महानगरों में भेजेगा दो हजार टन लीची

The post Waqf Bard Land: पोर्टल पर अपलोड होगी वक्फ बोर्ड भूमि की संपूर्ण जानकारी, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के CEO ने जारी किया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top