Hot News

Waqf Bill के कानून बनते ही बिहार आ रहे राहुल गांधी, मुस्लिम नेताओं से करेंगे मुलाकात

Waqf Bill : वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति ने शनिवार देर रात मंजूरी दे दी. राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही बिल कानून बन गया. वहीं, जानकारी सामने आ रही है कि राहुल गांधी सोमवार को अपने पटना दौरे के दौरान मुस्लिम नेताओं से मुलाकात करेंगे. बता दें कि इस नए कानून को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है. किशनगंज से कांग्रेस के सांसद मोहम्मद जावेद ने तो बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल कर दी है. 

एक दिन के दौरे पर बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी  

बिहार कांग्रेस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वे सबसे पहले बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शिरकत करेंगे और उसके बाद पटना में संविधान सम्मेलन में भाग लेंगे. इसके बाद वे पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लेंगे. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक वह यहां पर बिहार के बड़े मुस्लिम नेताओं से मुलाकात करेंगे और केंद्र प्रशासन के इस नए कानून को लेकर बात करेंगे. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में लालू यादव से मिले कृष्णा अल्लावरू 

राहुल गांधी के बिहार पहुंचने से पहले कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की मुलाकात इंडी गठबंधन के सहयोगी दल राजद के प्रमुख लालू यादव से हुई है. कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने लालू यादव से मुलाकात को लेकर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालू यादव से दिल्ली में बातचीत हुई है. उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की. उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना है. उम्मीद है कि वे जल्दी ठीक होकर पटना लौटेंगे. 

इसे भी पढ़ें : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का वक्फ बोर्ड से तीखा सवाल, पूछा कितने बनवाए स्कूल और अस्पताल?  

इसे भी पढ़ें : ‘गद्दारों को माफ नहीं करेगी जनता’, वक्फ बिल पास होने पर JDU और चिराग पर भड़के सांसद

The post Waqf Bill के कानून बनते ही बिहार आ रहे राहुल गांधी, मुस्लिम नेताओं से करेंगे मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top