Hot News

Warm Water and Ghee Benefits: गुनगुने पानी में देसी घी के 5 अनदेखे लाभ जो आपको जानने चाहिए

Warm Water and Ghee Benefits: अक्सर घरों में ठंड के मौसम में घी का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है. घी कई पोषकतत्वों से भरपूर होता है जो हमें बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है. देसी घी न केवल खाने में स्वाद बढ़ाता है बल्कि हमारे शरीर को अंदर से पोषण देने में भी मदद करता है. बहुत से लोग वजन बढ़ने के करण घी का सेवन नही करतें हैं जबकि ऐसा नही है अगर आप घी का सही सेवन करें तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है. सुबह-सुबह गुनगुने पानी में देसी घी डालकर पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. तो चलिए जनतें हैं कि गर्म पानी मे घी डालकर पिने के 5 जबरदस्त फायदें क्या-क्या हैं.

पाचनतंत्र को करता है मजबूत

जिन लोगो को पाचनतंत्र से जुड़ी समस्या होती है उनको रोजाना गर्म पानी में एक चम्मच घी डालकर खाली पेट पीना चाहिए. खासकर यदि आपको कब्ज या अपच जैसी समस्या है तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रियेशन को बढ़ाने में मदद करता है जिससे खाना अच्छे से पच जाता है.

स्किन के लिए है फायदेमंद

देसी घी में हेल्दी फैट, विटामिन डी और विटामिन ई जैसे कई पोषकतत्व पाएं जाते हैं. ये पोषक तत्व हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. जब हम गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन करतें हैं तो हमारा पाचनक्रिया स्वस्थ्य और संतुलित रहता है. यह बॉडी से टॉक्सिन निकलने में भी मदद करता है जिससे त्वचा पर एक्ने, पिंपल, फाइन लाइंस, रिंकल जैसी समस्याएं नहीं होती है. त्वचा मॉइश्चराइज, ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रहती है.

दिमाग के लिए फायदेमंद

घी का सेवन ब्रेन के लिए काफी फायदेमंद होता है. ब्रेन के फंक्शन को बढ़ाने के साथ-साथ ब्रेन फोकस को भी बढ़ाने में मदद करता है. यह यारदाश को भी बढ़ता है और मानसिक तौर पर मजबूत बनाता है. देसी घी ब्रेन को हाइड्रेटेड रखता है और कॉग्निटिव फंक्शन और कंसंट्रेशन को इंप्रूव करने में मदद करता है. गुनगुना पानी के साथ घी का सेवन करने से पर्याप्त मात्रा में ब्रेन को फैटी एसिड प्राप्त होता है.

आंखों के लिए है फायदेमंद

देसी घी में ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है जो आंखो के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह आंखो की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है. देसी घी आंखो के लिए कूलिंग एजेंट का काम करता है जो ड्राईनेस और आंखो के थकान को कम करता है. आप गुनगुने पानी में घी डालकर पी सकते हैं या आप चाहें तो आंखो के चारो तरफ घी को लगा भी सकतें हैं.

Also Read : MaKhana For Weight Loss : अगर आपको भी दिखना है स्लिम तो रोज रात को खाये दूध और मखाना, मिलेगा अचूक फायदा

कफ और कोल्डे लिए फायदेमंद

घी और गुनगुने पानी का सेवन करने से आपको कफ और कोल्ड जैसी समस्याओं से निजात मिल सकता है. यह नाक, गले और छाती में होने वाले इन्फेक्शन को कम करता है. खाली पेट घी और गुनगुने पानी का सेवन करने से शरीर में गर्माहट बना रहता है, जिससे सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं से बच्चाा सकता है.

इनपुट : आस्था सिंह राजपूत

Also Read : Weight loss Tips : अगर आप भी बिना वर्कआउट किए वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनाएं ये ट्रिक्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Warm Water and Ghee Benefits: गुनगुने पानी में देसी घी के 5 अनदेखे लाभ जो आपको जानने चाहिए appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top