Hot News

Watch Video: अरे वाह! IPL 2025 में नये मेहमान की एंट्री, मैदान में हरकत देख हैरान रह गए खिलाड़ी, देखें वीडियो

IPL New Family Member: टाटा आईपीएल 2025 में एक नये और बेहद खास मेहमान की एंट्री हुई है. उस खास मेहमान को मैदान में भी उतारा गया. उसकी हरकतें खिलाड़ियों को रोमांचित भी कर रहा है. उस खास मेहमान से मिलने और उसके बारे में जानने की जिज्ञासा आपकी बढ़ती जा रही है. तो अधिक देर न कर, बताते हैं उस खास मेहमान के बारे में. दरअसल आईपीएल 2025 में रविवार को जिस खास मेहमान की आधिकारिक रूप से एंट्री कराई गई है, वो एक रोबोट डॉग है. आईपीएल के आधिकारिक एक्स अकाउंट से उस रोबोट डॉग के एंट्री की घोषणा की गई. रोबोट का बेहतरीन वीडियो भी शेयर किया गया. वीडियो के साथ-साथ आईपीएल ने फैन्स से मदद भी मांगी है. फैन्स से नये मेहमान के नाम को लोकर सुझाव मांगा गया है.

डैनी मॉरिसन ने रोबोट डॉग को फैन्स से कराया रूबरू

रोबोट डॉग को फैन्स से रूबरू पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने कराया. वीडियो में मॉरिसन ने बताया, रोबोट डॉग आईपीएल कवरेज का हिस्सा होगा. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोबोट किस तरह से मॉरिसन की आवाज पर रिएक्ट कर रहा है.

फैन्स मांगा रोबोट डॉग का नाम

आईपीएल ने वीडियो शेयर कर रोबोट डॉग का नाम सुझाने की अपील की है. आईपीएल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अरे वाह! हमारे शहर में आईपीएल परिवार का एक नया सदस्य आया है. यह चल सकता है, दौड़ सकता है, कूद सकता है, और आपको ‘दिल से’ मुस्कुराहट ला सकता है. TATA IPL ब्रॉडकास्ट परिवार के सबसे नए सदस्य से मिलिए. क्या आप हमारे प्यारे छोटे दोस्त का नामकरण करने में हमारी मदद कर सकते हैं?”

रोबोट डॉग से मिलकर हैरान हुए खिलाड़ी

कमेंटेटर डैनी मॉरिसन जब फैन्स से मिलाने के लिए रोबोट डॉग को मैदान के बीच लाते हैं, तो उस समय खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल उस रोबोट डॉग के साथ स्पोर्ट्सते और हाथ मिलाते दिख रहे हैं. खिलाड़ी रोबोट डॉग की हरकतों को देखकर हंस रहे हैं, तो रोमांचित भी होते दिख रहे हैं. वीडियो के आखिर में मॉरिसन रोबोट डॉग के साथ रेस लगाते हैं, लेकिन रोबोट ने उन्हें पीछे छोड़ दिया.

The post Watch Video: अरे वाह! IPL 2025 में नये मेहमान की एंट्री, मैदान में हरकत देख हैरान रह गए खिलाड़ी, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top