Hot News

Watch Video: आंधी के रफ्तार से कार ने 9 लोगों को कुचला, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Jaipur hit and run case: जयपुर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में स्त्री सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें SMS हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. अस्पताल में एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.

यह हादसा नाहरगढ़ रोड पर रात करीब 9:30 बजे हुआ जब क्रेटा कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी और करीब 7 किलोमीटर दौड़ते हुए नाहरगढ़ इलाके में संतोषी माता मंदिर के पास लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़कर घायलों को मदद करने के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. कार का पीछा कर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर, उस्मान खान (62) को गिरफ्तार किया, जो शराब के नशे में था.

हादसे के बाद गुस्साए लोग नाहरगढ़ रोड पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वे प्रशासन से मौके पर आकर वार्ता करने और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, साथ ही आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की भी मांग कर रहे हैं.

The post Watch Video: आंधी के रफ्तार से कार ने 9 लोगों को कुचला, वीडियो देख दहल जाएगा दिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top